अजय देवगन के बंगले पर चला बुलडोजर, BMC ने किया अवैध निर्माण को जमींदोज

अजय देवगन के बंगले पर चला बुलडोजर, BMC ने किया अवैध निर्माण को जमींदोज


Last Updated:

Ajay Devgn Juhu Bungalow Demolished: ‘दृश्यम 3’ की सफलता के बीच अजय देवगन एक नई वजह से चर्चा में आ गए हैं. मुंबई के जुहू में बने उनके बंगले पर बीएमसी ने बुलडोजर चलाया है. आरोप है कि बंगले में बिना इजाजत कुछ निर्माण कार्य किए जा रहे थे. इससे पहले बीएमसी ने 10 सितंबर को काम रोकने का नोटिस दिया था. इसके बाद भी काम जारी रहने पर यह कार्रवाई की गई.

Zoom

अजय देवगन के बंगले पर बीएमसी ने कार्रवाई की है. फाइल फोटो.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ‘दृश्यम 3’ के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के साथ चर्चाओं में हैं. लेकिन आज बॉलीवुड अजय देवगन पर कानूनी और प्रशासनिक मोर्चे पर बुरे फंस गए हैं. मुंबई के जुहू इलाके में आज सुपरस्टार अजय देवगन के बंगले पर बीएमसी ने बुलडोजर चलाया है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने जुहू स्थित उनके बंगले के कुछ हिस्सों को तोड़ दिया है. आरोप है कि यहां जरूरी मंजूरी के बिना निर्माण और बदलाव किए जा रहे थे. इससे पहले नगर निगम की तरफ से काम रोकने का नोटिस भी जारी किया गया था. ये कार्रवाई बीएमसी द्वारा ‘स्टॉप-वर्क’ नोटिस जारी किए जाने के कुछ दिनों बाद की गई है.

अजय देवगन का यह बंगला मुंबई के जुहू इलाके में स्थित कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में है. इसका क्षेत्रफल करीब 7,802 वर्ग फुट बताया गया है. नगर निगम के मुताबिक, बंगले के अंदर कई तरह के बदलाव किए जा रहे थे. इनमें अंदरूनी हिस्सों में फेरबदल, पार्टिशन वॉल यानी विभाजन के लिए दीवारें खड़ी करना, खिड़कियों में बदलाव और अन्य निर्माण कार्य शामिल थे. बीएमसी का कहना है कि इन कामों के लिए जरूरी नगरपालिका की अनुमति नहीं ली गई थी.

नोटिस के बाद भी जारी रहा निर्माण

रिपोर्ट के मुताबिक, बीएमसी ने 10 सितंबर को मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 354A के तहत औपचारिक नोटिस जारी किया था. इसमें निर्माण कार्य तुरंत रोकने और जरूरी दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया गया था. हालांकि, नगर निगम का आरोप है कि नोटिस जारी होने के बाद भी काम बंद नहीं हुआ. इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से बनाए गए हिस्सों को हटाने की कार्रवाई की. 17 अक्टूबर को अधिकारी हथौड़े की मदद से निर्माण के कुछ हिस्सों को तोड़ते दिखाई दिए.

विमल इलायची विज्ञापन को लेकर भी चर्चा

अजय देवगन इससे पहले विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर भी सुर्खियों में रहे. महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने इस विज्ञापन के संबंध में अजय देवगन के साथ शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

‘दृश्यम 3’ की कमाई के बीच आई खबर

कामकाज और फिल्मों के मोर्चे पर भी अजय देवगन चर्चा में हैं. उनकी क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी और आखिरी किस्त 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म को कहानी, सस्पेंस और कलाकारों के अभिनय के लिए पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है. फिल्म ने दुनियाभर में 520 करोड़ रुपये से ज्यादा के कलेक्शन का आंकड़ा पार किया है. ऐसे में बंगले पर बीएमसी की कार्रवाई एक्टर के लिए एक नई चर्चा का विषय बन गई है.



Source link