लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी तबीयत? सीने में संक्रमण के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती


होमताजा खबरदेश

LK आडवाणी की अब तबीयत कैसी? सीने में संक्रमण के बाद अस्पताल में हैं भर्ती

Last Updated:

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 98 वर्षीय आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया. अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. उनका इलाज पल्मोनरी विभाग में चल रहा है और मेडिकल जांच जारी है. इससे पहले मई 2026 में भी उन्हें उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आडवाणी बीजेपी के प्रमुख नेताओं में रहे हैं और 2024 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. शनिवार सुबह 9:30 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एल के आडवाणी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे थे.

Top Deals Inside

LK आडवाणी की अब तबीयत कैसी? सीने में संक्रमण के बाद अस्पताल में हैं भर्तीZoom

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (फाइल फोटो ANI)

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत को लेकर नई जानकारी सामने आई है. 98 साल के आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है. शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया था. फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है. आडवाणी को अस्पताल के पल्मोनरी विभाग में भर्ती किया गया है. उनकी सेहत से जुड़े कुछ मेडिकल टेस्ट भी किए जा रहे हैं. उम्र के इस पड़ाव पर उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद लोग उनकी सेहत को लेकर जानकारी लेना चाह रहे हैं. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज सुबह 9:30 बजे अपोलो अस्पताल पहुंचकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है. डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जरूरी जांच के आधार पर इलाज किया जा रहा है. उन्हें सीने में संक्रमण के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह ICU में हैं और डॉक्टर विनीत सूरी की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. अस्पताल के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है. यह पहली बार नहीं है जब उन्हें हाल के महीनों में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा हो. इससे पहले भी उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें चिकित्सा देखभाल की जरूरत पड़ी थी. उनकी सेहत में आगे क्या बदलाव आता है और उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी इस बारे में अभी कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के बाद भर्ती किया गया है.

पल्मोनरी विभाग में चल रहा इलाज

अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के बाद भर्ती किया गया है. उन्हें पल्मोनरी विभाग में रखा गया है जहां डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं. मेडिकल टेस्ट जारी हैं और उनकी हालत स्थिर बताई गई है. फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिलने की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

पहले भी अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं आडवाणी

आडवाणी को इससे पहले मई 2026 में भी उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस समय कुछ दिन चिकित्सा देखभाल के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी. दिसंबर 2024 में भी उन्हें इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई यानी ICU में भर्ती किया गया था. तब उनकी जांच और इलाज न्यूरोलॉजिस्ट की निगरानी में हुआ था. अस्पताल ने उस समय भी उनकी हालत स्थिर बताई थी. 17 दिसंबर 2024 को अस्पताल ने जानकारी दी थी कि उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और अगले एक-दो दिन में उन्हें ICU से बाहर शिफ्ट किया जा सकता है.

बीजेपी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है. वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सबसे प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं. पार्टी के संगठन को देशभर में मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है. वह कई बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. साल 1990 में उनकी राम रथ यात्रा भारतीय राजनीति का महत्वपूर्ण घटनाक्रम बनी. इस यात्रा ने बीजेपी की राजनीतिक पहुंच बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई.

उपप्रधानमंत्री से भारत रत्न तक का सफर

आडवाणी ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में 2002 से 2004 तक भारत के उपप्रधानमंत्री के रूप में काम किया. अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने गृह मंत्रालय समेत कई अहम जिम्मेदारियां भी संभालीं. सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान के लिए उन्हें 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. साल 2024 में उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया. फिलहाल उनकी सेहत पर सबकी नजर है और अस्पताल से आने वाली अगली जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.



Source link