Last Updated:
MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.
MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
मध्य प्रदेश बनेगा देश का मिल्क कैपिटल, CM मोहन यादव ने की मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना की समीक्षा
मध्य प्रदेश देश का मिल्क कैपिटल बनेगा. इस लक्ष्य में मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना की प्रभावी भूमिका होगी. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने योजना की समीक्षा की. 208 ग्रामीण विधानसभा में मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम विकसित हो रहे हैं. प्रदेश में 129 ग्रामों में दूध समितियों का गठन किया जा चुका है. सीएम ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
श्योपुर में आफत बनकर आई आंधी और बारिश, धान की फसल बर्बाद
श्योपुर में बीती रात को आंधी के साथ तेज बारिश हुई. आंधी-बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह लेट गई. धान की पकी फसल गिरने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है. ढोढर, बगदिया, मानपुर और सोईकलां क्षेत्र में 500 बीघा से ज्यादा धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है.