Last Updated:
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में 16 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. आईएमडी ने पूर्वी राजस्थान के 12 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. अलवर, जयपुर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, डीग, सीकर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ में मौसम प्रभावित हो सकता है. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, 17 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं और पूर्वी तथा पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
करौली, सवाई माधोपुर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है
जयपुर. 16 अक्टूबर को भी राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के पूर्वी हिस्से के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार, जयपुर और भरतपुर संभाग के साथ शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में मौसम संबंधी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है.
राजस्थान में 16 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी हिस्से के कई जिलों में मेघगर्जन और बारिश की संभावना है
पूर्वी राजस्थान में बारिश और तेज हवाओं की संभावना
आईएमडी के अनुसार, 16 अक्टूबर को शेखावाटी क्षेत्र के सीकर और झुंझुनूं के साथ खैरथल-तिजारा तथा कोटपूतली-बहरोड़ में भी मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. हालांकि, येलो अलर्ट का अर्थ यह नहीं है कि संबंधित जिले के हर इलाके में बारिश होगी. मौसम की गतिविधियां स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग रह सकती हैं. कुछ जगहों पर केवल बादल छाने या तेज हवाएं चलने की स्थिति बन सकती है, जबकि अन्य स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.
आगामी दो सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान (16 अक्टूबर – 29 अक्टूबर 2026) https://t.co/PRWsR2OlQT
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) October 15, 2026