imran khan citizenship controversy: क्‍या किसी OCI होल्‍डर का कार्ड हमेशा के ल‍िए कैंसिल कर सकती है भारत सरकार?

imran khan citizenship controversy: क्‍या किसी OCI होल्‍डर का कार्ड हमेशा के ल‍िए कैंसिल कर सकती है भारत सरकार?


Last Updated:

एक्‍टर इमरान खान सीईसी प्रोटेस्‍ट में शामिल होने और पुल‍िस की हिरासत में आने के बाद से ही खबरों में हैं. इमरान को मुंबई पुलिस और फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की तरफ से भारत छोड़ने का नोट‍िस म‍िला है. दरअसल इमरान खान के पास भारतीय नहीं बल्कि अमेरिका की नागरिकता है.

Zoom

क्‍या किसी OCI होल्‍डर का कार्ड हमेशा के ल‍िए कैंसिल कर सकती है भारत सरकार?

अमेर‍िका की नागरिकता रखने वाले एक्‍टर इमरान खान भारत में ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड पर रह रहे हैं. इमरान को इसी कार्ड के नियमों का उल्‍लंघन करने की वजह से ये नोटि‍स भेजा गया है. ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि अगर कोई OCI कार्डधारक नियमों का उल्‍लंघन करता है तो क्‍या ये कार्ड निरस्‍त भी क‍िया जा सकता है? क्‍या ऐसे नागरिकों को हमेशा के ल‍िए भारत आने से रोका जा सकता है? चल‍िए समझते हैं पूरा मामला.

क्‍या है OCI कार्ड
OCI कार्ड उन विदेशी नागरिकों के लिए खास सुविधा है, जिनका भारत से पारिवारिक या पुश्तैनी संबंध है. भारतीय मूल के लोग और कुछ शर्तों के तहत उनके परिवार के सदस्य इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. नाम में Citizen of India होने के बावजूद OCI कार्डधारक भारत के नागरिक नहीं होते. OCI कार्ड उन्हें भारत में लंबे समय तक रहने और कुछ खास सुविधाओं का लाभ उठाने की इजाजत देता है.

इमरान खान ने ह‍िरासत में ल‍िए जाने पर पुल‍िस की वैन से यह तस्‍वीर अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थी.

क्या हैं ओसीआई के नियम
ओसीआई यानी ओरसीज सिटीजन ऑफ इंडि‍या कार्ड के नियमों के मुताबिक इन नागरिकों को भारत में संवैधानिक और राजनीतिक धिकार नहीं म‍िलते हैं. इन्‍हें देश में भारतीय नागरिक जैसी सुविधा नहीं मिलती, लेकिन सिटीजनशिप एक्‍ट, 1955 की धारा 7A के तहत इन्‍हें ये अधिकार म‍िलता है कि ये कई बार भारत में लाइफॉन्‍ग वीजा के आ-जा सकते हैं. OCI कार्डधारकों को भारत आने के लिए सामान्य तौर पर बार-बार वीजा लेने की जरूरत नहीं होती. वो लंबे समय तक भारत में रह सकते हैं, कोई प्राइवेट ब‍िजनेस या नौकर‍ियां कर सकते हैं. लेकिन कुछ सरकारी नौकरियों और प्रतिबंध‍ित क्षेत्रों में काम करने पर ल‍िम‍िट होती है.

हालांकि ऐसे नागरिक, नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 7D के नियमों के आधार पर देश में न तो वोट दे सकते हैं और न ही चुनाव लड़ सकते हैं. कानून के तहत सरकार कुछ परिस्थितियों में OCI रजिस्ट्रेशन रद्द कर सकती है.

कब रद्द हो सकता है OCI कार्ड?
स‍िटीजनशिप एक्‍ट, 1955 के अनुसार अगर ये कार्डधारक धोखाधड़ी करते हुए, संविधान के प्रति असंतोष फैलाते हुए, क‍िसी गंभीर अपराध में ल‍िप्‍त हो या मामला राष्‍ट्रीय सुरक्षा का हो तो ऐसी परिस्‍थितियों में कार्ड रद्द क‍िया जा सकता है. अगस्त 2025 में गृह मंत्रालय ने नागरिकता अधिनियम की धारा 7D के तहत अतिरिक्त आधार नोट‍िफाई किए. इसके बाद गंभीर अपराधों से जुड़े कुछ मामलों में भी OCI रजिस्ट्रेशन रद्द करने का प्रावधान लागू हुआ.

बॉलीवुड एक्‍टर इमरान खान को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है. (फोटो: Reuters)

अगर OCI कार्ड रद्द हो जाए तो क्या होगा?
ऐसा होने पर व्यक्ति OCI कार्ड के आधार पर मिलने वाली सुविधाएं खो सकता है. भारत आने के लिए उसे अपनी विदेशी नागरिकता के अनुसार वीजा या अन्य लागू अनुमति लेनी पड़ सकती है. गृह मंत्रालय के OCI ब्रोशर में यह भी कहा गया है कि कुछ आधारों पर रजिस्ट्रेशन रद्द होने के साथ व्यक्ति को भारत में प्रवेश के लिए ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है.

इमरान खान कैसे बने ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंड‍िया?
इमरान खान के पास अमेर‍िकी नागरिकता है और यही वजह है कि उनके पास भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने का अधिकार नहीं है. इमरान खान को अमेरिकी नागरिकता जन्‍म के आधार पर म‍िली है. उनका जन्‍म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के विस्‍कॉन्‍सिन राज्‍य के मैड‍िसन शहर में हुआ था. इमरान के पिता अनिल पाल ने मशहूर फिल्‍म निर्माता-निर्देशक मंसूर खान की बहन नुजहत खान से शादी की थी. इसील‍िए नाते इमरान, बॉलीवुड एक्‍टर आमिर खान के भांजे लगते हैं.



Source link