Last Updated:
Una Love Marriage: ऊना में इंटरकास्ट लव मैरिज के दो दिन बाद ससुराल गए युवक पर दुल्हन के चाचा और अन्य ने हमला कर दिया. जाति से बाहर शादी करने के विरोध में ईंट मारकर सिर फोड़ दिया गया. पुलिस ने आरोपी चाचा ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.
ऊना में लव मैरिज के दो दिन बाद जैसे ही दामाद अपने ससुराल गया तो उसकी दुल्हन के चाचा ने उसका सिर फोड़ दिया.
ऊना. लव मैरिज के दो दिन बाद जैसे ही दामाद अपने ससुराल गया तो उसकी दुल्हन के चाचा ने उसका सिर फोड़ दिया. 25 साल के युवक ने इंटरकास्त मैरिज की थी. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी चाचा ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, 14 अक्तूबर की यह घटना है. ऊना जिले के बहड़ाला के युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हरोली के गांव पंजावर के जागीर सिंह ने उसके साथ मारपीट की. कुल तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है.
युवक ने बताया कि वह मौजूदा समय में अपनी नानी के पास गांव नगनोली में रहता है और विदेश में नौकरी करता है. तीन महीने पहले ही वह नौकरी से छुट्टी लेकर आया था और उसने पंजावर की युवती से 13 अक्तूबर को लव मैरिज की थी. इसमें घरवालों की सहमति भी थी. इस दौरान 14 अक्तूबर को वह अपने ससुराल गया था.
युवक ने बताया कि पत्नी और मेरी साली आरोपियों से उसे छुड़ाया और फिर मेरे सिर से काफी खून बहने लगा. इस बीच पुलिस को सूचना दी गई. भदसाली अस्पताल में युवक का इलाज करवाया गया. फिलहाल, पुलिस चौकी पंडोगा में केस दर्ज किया गया है. धारा-173 BNSS के तहत घायल दुल्हे का बयान दर्ज करवाया गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. ऊना के एसपी सचिन हीरामठ ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.