‘नीतीश कुमार के लिए मैंने 9 लोगों की हत्या करवाई’, अनंत सिंह का बड़ा दावा, JDU में बढ़ सकती है सियासी हलचल


Last Updated:

बिहार की राजनीति में अनंत सिंह के बयान से हलचल मच गई है. उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के साथ रहते हुए उन्होंने 9 लोगों की हत्या करवाई थी. अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी के लिए जितनी कुर्बानी उन्होंने दी, उतनी किसी ने नहीं दी. उनका यह बयान JDU नेता नीरज कुमार के साथ चल रही बयानबाजी के बीच आया है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

 ‘नीतीश कुमार के लिए मैंने 9 लोगों की हत्या करवाई’, अनंत सिंह का बड़ा दावाZoom

अनंत सिंह का सनसनीखेज बयान

पटना: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह के एक बयान से हलचल मच गई है. अनंत सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने पार्टी के लिए बहुत कुर्बानी दी है. मोकामा के विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ रहते हुए उन्होंने 9 लोगों की हत्या करवाई थी. उनके इस बयान ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी के लिए जितनी कुर्बानी उन्होंने दी है, उतनी किसी और ने नहीं दी. उन्होंने नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय नीतीश कुमार कुछ नहीं थे. वह उनके साथ थे और उन्होंने पार्टी के लिए बहुत कुछ किया.

‘न मरने का गम है, न जीने की खुशी’
समाचार एजेंसी IANS से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने अपने अंदाज में कहा कि उन्हें न मरने का गम है और न जीने की खुशी. उन्होंने कहा कि पार्टी उनकी है और वह पार्टी के फैसले को मानते हैं. उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है. सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस दावे की हो रही है, जिसमें उन्होंने 9 लोगों की हत्या करवाने की बात कही.



Source link