लौकी की ये वैरायटी देगी बंपर पैदावार, हर पत्ते पर लगेगा फल, किसान कमा रहे
Last Updated:
Bottle Gourd Farming: बिहार के सारण जिले में किसान नकदी फसलों की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. सही और उन्नत किस्म के बीजों की पहचान से फसलों में बंपर फलन मिल रहा है. जिले के मांझी प्रखंड अंतर्गत मांझी गोंडा गांव के किसान सत्यनारायण यादव पिछले 20 वर्षों से हरी सब्जियों की खेती कर रहे हैं. वे उन्नत किस्मों के बीज लगाकर सब्जी बेचते हैं और रोजाना एटीएम की तरह तगड़ी कमाई करते हैं.
किसान सत्यनारायण यादव के अनुसार, उन्होंने अपने खेत में ‘वीएनआर सरिता’ वैरायटी की लौकी लगाई है. इस किस्म में बहुत अधिक फलन होता है. छपरा के किसान लौकी की खेती के लिए मुख्य रूप से तीन वैरायटी चुनते हैं:
यह वैरायटी स्थानीय मिट्टी और जलवायु में काफी ज्यादा फल देती है. इसके पौधे की हर डाल और पत्ते के पास फूल-फल नजर आते हैं. इससे किसान हर दिन सब्जी तोड़कर बाजार में बेचते हैं और रोजाना नकद पैसा कमाते हैं.
सत्यनारायण यादव बताते हैं कि वीएनआर वैरायटी की लौकी न सिर्फ ज्यादा फल देती है, बल्कि खाने में भी स्वादिष्ट होती है. उन्होंने पिछले 4 वर्षों से खेती का तरीका बदल दिया है. अब वे पूरी तरह से जैविक विधि अपना रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उनका मानना है कि रासायनिक खेती से बीमारियां फैलती हैं, इसलिए जहरमुक्त खेती करना जरूरी है. सत्यनारायण का कहना है कि उन्हें फिलहाल सरकार से कोई आर्थिक या तकनीकी मदद नहीं मिल रही है.
अगर शासन-प्रशासन से प्रोत्साहन और सहायता मिले, तो वे बड़े पैमाने पर खेती करके अपनी कमाई और बढ़ा सकते हैं. सही वैरायटी और जैविक खाद के इस्तेमाल से यह खेती किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है.