NHAI Site Engineer Recruitment 2026: सिविल इंजीनियर के लिए NHAI में शानदार नौकरी, 5 साल के अनुभव पर मिलेगी 1.5 लाख सैलरी

NHAI Site Engineer Recruitment 2026: सिविल इंजीनियर के लिए NHAI में शानदार नौकरी, 5 साल के अनुभव पर मिलेगी 1.5 लाख सैलरी


Last Updated:

NHAI Site Engineer Recruitment 2026: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने योग्य साइट इंजीनियरों और यंग प्रोफेशनल्स के लिए नियुक्ति नीति में बड़ा बदलाव किया है. अब 5 साल के अनुभवी इंजीनियरों को ‘स्किल ब्रिज’ पोर्टल के जरिए 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन पर रखा जाएगा. जानिए आवेदन से लेकर करियर ग्रोथ की पूरी जानकारी.

Zoom

NHAI Site Engineer Recruitment 2026: सिविल इंजीनियर के लिए नौकरी का यह शानदार अवसर है

नई दिल्ली (NHAI Site Engineer Recruitment 2026). राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सड़कों का जाल बिछाने और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. इससे सिविल इंजीनियरिंग कर चुके युवा खुश हो जाएंगे. प्राधिकरण ने अपनी रिक्रूटमेंट पॉलिसी में भारी बदलाव करते हुए साइट इंजीनियरों और यंग प्रोफेशनल्स के लिए बंपर सैलरी का ऐलान किया है. अब एनएचएआई में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर तैनात होने वाले अनुभवी इंजीनियरों को हर महीने 1.5 लाख रुपये का आकर्षक वेतन दिया जाएगा.

पहले साइट इंजीनियर्स के लिए फिक्स्ड और सम्मानजनक सैलरी स्ट्रक्चर नहीं था. इसी वजह से कई होनहार इंजीनियर फील्ड में जाने या लंबे समय तक टिकने से कतराते थे. सड़कों के निर्माण में क्वॉलिटी और समय सीमा बनाए रखने के लिए NHAI ने इस ढर्रे को बिल्कुल बदल दिया है. हिंदुस्तान में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप भी सिविल इंजीनियर के तौर पर 5 साल का फील्ड अनुभव रखते हैं और देश के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहते हैं तो यह मौका बेहतरीन है.

NHAI का नया सैलरी प्लान: 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन

नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट्स हमेशा चुनौती भरे होते हैं. ऐसे में योग्य प्रोफेशनल्स को आकर्षित करने के लिए NHAI ने न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव रखने वाले साइट इंजीनियरों और यंग प्रोफेशनल्स (YPs) की सैलरी सीधे 1.5 लाख रुपये प्रति महीना तय कर दी है. इससे न सिर्फ युवाओं का हौसला बढ़ेगा, बल्कि हाईवे निर्माण में क्वॉलिटी कंट्रोल और प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग का काम भी काफी तेजी और सटीकता से पूरा हो सकेगा.

‘स्किल ब्रिज’ पोर्टल से होगी भर्ती, खत्म होगा सोर्स-सिफारिश का दौर

चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और मेरिट बेस्ड बनाने के लिए NHAI ने ‘Skill Bridge’ डिजिटल पोर्टल लागू किया है. उम्मीदवारों को अब किसी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. आवेदन की पूरी प्रक्रिया इसी पोर्टल से होगी. इसके बाद उम्मीदवारों का एक कठिन इंटरव्यू लिया जाएगा. इसमें उनकी तकनीकी समझ, साइट मैनेजमेंट और फील्ड की प्रैक्टिकल नॉलेज का मूल्यांकन होगा. जो इस कसौटी पर खरा उतरेगा, वही पैनल में जगह बना पाएगा.

5 साल का प्रोजेक्ट-बेस्ड कॉन्ट्रैक्ट, मिलेगा लगातार काम का अनुभव

एनएचएआई की यह नियुक्ति शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट और प्रोजेक्ट पर आधारित होगी. इसकी अधिकतम अवधि 5 वर्ष तय की गई है. यह परमानेंट सरकारी नौकरी नहीं है. लेकिन 5 साल तक 1.5 लाख की सैलरी और देश के सबसे बड़े हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में काम करने का अनुभव किसी भी सिविल इंजीनियर के रिज्यूमे में चार चांद लगा देगा.

कंसल्टेंसी सेक्टर में 20% कोटे का नया नियम, करियर को मिलेगी नई उड़ान

NHAI ने 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले इंजीनियर के भविष्य का भी पूरा ध्यान रखा है. नई नीति के तहत अब हाईवे प्रोजेक्ट में सलाह देने वाली फर्म- अथॉरिटी इंजीनियर (AE) और इंडिपेंडेंट इंजीनियर (IE)- की टीम में कम से कम 20% स्टाफ इन्हीं अनुभवी NHAI साइट इंजीनियरों में से रखना अनिवार्य कर दिया गया है. 5 साल बाद भी प्राइवेट कंसल्टेंसी सेक्टर में तगड़े पैकेज के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे.

सड़कों की लाइफ और सेफ्टी में होगा जबरदस्त सुधार

अक्सर देखा जाता है कि प्रॉपर फील्ड मॉनिटरिंग न होने की वजह से नई सड़कें भी कुछ ही समय में उखड़ने लगती हैं. लेकिन अब जब हर प्रोजेक्ट पर 1.5 लाख सैलरी वाले अनुभवी इंजीनियर 24 घंटे निगरानी करेंगे तो ठेकेदारों की लापरवाही पर लगाम लगेगी. इसका सीधा फायदा देश की सड़कों की मजबूती, ड्रेनेज सिस्टम और रोड सेफ्टी के तौर पर मिलेगा.



Source link