बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में मिलेंगी 38 छुट्टियां, जानिए क्या है पूरा प्लान

बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में मिलेंगी 38 छुट्टियां, जानिए क्या है पूरा प्लान


Last Updated:

Bihar Holiday Calendar: बिहार में छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया. सम्राट चौधरी सरकार की कैबिनेट ने अगले साल के लिए सरकारी छुट्टियों को मंजूरी मिली. इसके तहत सरकारी दफ्तरों के लिए 12 सामान्य और 22 ऐच्छिक अवकाश तय किए गए. इसके अलावा 24 लीव ले सकेंगे. विस्तार से जानिए पूरा कलेंडर.

Zoom

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट बैठक में कैलेंडर पर मुहर लगी.

पटनाः बिहार में सरकारी कर्मचारियों के लिए साल 2027 में छुट्टियों का पूरा प्लान तैयार हो गया. सम्राट चौधरी सरकार ने कैबिनेट बैठक में अगले साल के अवकाश कैलेंडर को मंजूरी दे दी. इसके तहत कर्मचारियों को 12 सामान्य छुट्टियां और 22 दिन की लीव मिलेगी. इसके अलावा 24 सरकारी छुट्टियां भी घोषित की गई हैं. ऐसे में जानिए 2027 में कब-कब छुट्टी रहेगी और कर्मचारी अपनी पसंद से कितने दिन की लीव ले सकेंगे.

कर्मचारी अपनी पसंद से ले सकेंगे 3 दिन की लीव
बिहार सरकार ने साल 2027 के लिए सरकारी दफ्तरों और संबंधित कोर्ट में 12 दिन की सामान्य छुट्टी तय की है. इनमें से 3 छुट्टियां रविवार को पड़ेंगी. इन छुट्टियों के दौरान संबंधित सरकारी दफ्तर और कोर्ट बंद रहेंगे. सरकारी कर्मचारियों के लिए 22 दिन की लीव की लिस्ट भी जारी की गई है. इनमें से 2 छुट्टियां रविवार को पड़ेंगी. कर्मचारी इस लिस्ट में से अपनी पसंद के मुताबिक अधिकतम 3 दिन की लीव ले सकेंगे. इसके लिए उन्हें तय नियमों का पालन करना होगा.

24 दिन सरकारी छुट्टी
बिहार सरकार ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत साल 2027 में 24 दिन की सरकारी छुट्टी भी तय की है. इनमें से 2 छुट्टियां रविवार को पड़ेंगी. इन छुट्टियों का असर बैंकों और दूसरे संबंधित वित्तीय संस्थानों के कामकाज पर भी पड़ेगा.

सोर्सः https://egazette.bihar.gov.in/
1 अप्रैल को भी रहेगी छुट्टी
साल 2027 में 1 अप्रैल को बैंक के सालाना हिसाब-किताब को बंद करने के लिए भी छुट्टी रहेगी. यह छुट्टी राज्य सरकार के संबंधित दफ्तरों में लागू होगी. इस दिन वित्तीय साल के हिसाब-किताब से जुड़े जरूरी काम पूरे किए जाएंगे. इस तरह बिहार सरकार ने साल 2027 के लिए सामान्य छुट्टी, लीव और सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट तय की है. कर्मचारी 22 दिन की लीव वाली लिस्ट में से अपनी पसंद के अधिकतम 3 दिन चुन सकेंगे. छुट्टियों की तारीख और उनसे जुड़े नियमों की पूरी जानकारी सरकारी आदेश में देखी जा सकती है.



Source link