Last Updated:
Sachin Pilot News : कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि बीजेपी की सरकार पर जनता के विश्वास की बात तो छोड़िए पार्टी के मंत्री के बेटे को विश्वास नहीं है उनको वोट मिलेगे या नहीं. पायलट ने यह बात भजनलाल सरकार कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा का नाम लिए बैगर उनके बेटे को लेकर कही. खर्रा के बेटे ने पंचायत समिति चुनाव के लिए निर्दलीय फार्म भरा है. पढ़ें पायलट ने और क्या कहा?
सचिन पायलट बोले गांवों में बीजेपी की हालत बहुत ज्यादा खराब है. (Photo courtesy: https://x.com/SachinPilot)
जयपुर. राजस्थान में चल रहे पंचायत चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है. इस बीच सूबे के दिग्गज कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान की भजनलाल सरकार के पब्लिक के बीच भरोसे को लेकर बड़ा बयान दिया है. पायलट ने कहा कि सरकार की हालत खस्ता है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया गया जा रहा है कि राजस्थान सरकार के एक कैबिनेट मंत्री के पुत्र निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर रहे हैं. बकौल सचिन उन्होंने ऐसा इसलिए किया है कि उनको खुद को भरोसा नहीं है वो बीजेपी के सिंबल पर चुनाव जीत पाएंगे. इसलिए वो निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर रहे हैं.
गलती केवल सीएम की नहीं है बल्कि पार्टी में बहुत खींचतान चल रही है
पायलट ने इसी बात को लेकर कहा कि हालात यह हैं कि मंत्री के बेटे को ही विश्वास नहीं है कि वह भाजपा के सिंबल पर चुनाव जीत पाएंगे तो इससे जनता की नाराजगी का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. पायलट ने आरोप लगाया कि गलती केवल सीएम की नहीं है बल्कि पार्टी में बहुत खींचतान चल रही है. पायलट ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से सक्रिय है. उन्होंने कहा सरकार ने पहले बहानेबाजी कर पंचायत चुनाव में देरी की. फिर कोर्ट की फटकार लगी तब चुनाव कराए जा रहे हैं. निकाय चुनाव में भी सरकार साम दाम और दंड भेद अपनाकर पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया. सत्ता का दुरुपयोग किया.
पायलट ने कहा कि सरकार की ओर से मनमाने तरीके से परिसीमन किया गया. निकाय चुनाव में लोग कहते रहे कि शहरों में बीजेपी बहेद मजबूत है लेकिन वोट प्रतिशत में केवल एक फीसदी से कम का अंतर रहा. यह बड़ी बात है. पायलट ने आरोप लगाया कि वो भी तब जब सत्ता का भरपूर दुरुपयोग किया गया. पायलट ने दावा किया कि गांवों में सरकार के प्रति लोगों में खासकर युवाओं में बड़ी नाराजगी है. अगर इतिहास पर नजर डालें तो पंचायत चुनावों में गांवों में कांग्रेस हमेशा बढ़त में रही है. वर्तमान में ग्रामीण इलाकों में विकास का अभाव है. देश में जो चल रहा है वो भी तो राजस्थान की जनता देख रही है.