SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, ट्रिस्टन स्टब्स पर गिरी गाज


होमखेलक्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए SA ने किया टीम का ऐलान, स्टब्स बाहर

Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. दूसरे टेस्ट के लिए टीम में मैथ्यू ब्रीत्जके को शामिल किया गया है. वहीं, पहले टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण ट्रिस्टन स्टब्स को टीम से बाहर किया गया है. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच ये दूसरा टी20 मुकाबला 18 अक्टूबर को खेला जाएगा.

Top Deals Inside

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए SA ने किया टीम का ऐलान, स्टब्स बाहरZoom

दूसरे टेस्ट से ट्रिस्टन स्टब्स बाहर

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद टीम में बड़ा बदलाव किया है. दूसरे टेस्ट मैच के लिए ट्रिस्टन स्टब्स को साउथ अफ्रीकी टीम से बाहर कर दिया गया है. ट्रिस्टन स्टब्स की जगह मैथ्यू ब्रीत्जके को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गकेबरहा में 18 अक्टूबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है.

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बयान में कहा, ‘‘पहले टेस्ट की टीम में एक बदलाव किया गया है. मैथ्यू ब्रीत्जके को ट्रिस्टन स्टब्स की जगह टीम में शामिल किया गया है. रयान रिकेल्टन दूसरे टेस्ट में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे.’’ दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 214 रन से हार गया था.

कैसा रहा था पहले टेस्ट में ट्रिस्टन स्टब्स का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रिस्टन स्टब्स के लिए पहला टेस्ट मैच कुछ खास नहीं रहा. टीम के लिए स्टब्स ने दोनों पारियों में को मिलाकर कुल 33 रन बना पाए थे. इसी वजह से चयनकर्ताओं ने स्टब्स को टीम से बाहर किया है. वहीं, मैथ्यू ब्रीट्जके की बात करें तो वह जुलाई 2025 के बाद साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट टीम में वापसी की है.

दक्षिण अफ्रीका की टीम-: तेम्बा बावुमा, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहैम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, साइमन हार्मर, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडेन मार्क्रम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नोर्किया, डेन पैटरसन, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन और काइल वेरिन.



Source link