Last Updated:
Shimla News: हिमाचल प्रदेश के शिमला में ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग एप पर पैसे कमाने के चक्कर में युवतियां फंस रही हैं. उनके निजी वीडियो अश्लील साइटों पर अपलोड होने के मामले सामने आए हैं, जिनकी साइबर पुलिस जांच कर रही है. ऊपरी इलाकों में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग एप पर पैसे कमाने के चक्कर में युवतियां फंस रही हैं.
शिमला. हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग एप पर पैसे कमाने के चक्कर में युवतियां फंस रही हैं. उनके निजी पलों के वीडियो अब अश्लील साइटों पर अपलोड होने से हड़कंप मच रहा है. शिमला पुलिस के पास पांच ऐसे मामले सामने आए हैं. फिलहाल, साइबर पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है क्योंकि अब ये वीडियो लोगों तक पहुंचने लगे हैं.
जानकारी के अनुसार, साइबर क्राइम सेल शिमला के पास पिछले दो माह पांच शिकायतें आई हैं. पीड़ित युवतियों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी अनुमति के बिना वीडियो रिकॉर्ड कर अलग-अलग वेबसाइट पर अपलोड किए गए. अब साइबर क्राइम सेल अब वेबसाइटों से वीडियो हटाने की प्रक्रिया में जुटा है.
अमर उजाला ने एसपी साइबर क्राइम अमित यादव के हवाले से लिखा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
तीन से चार लाख कमाए
साइबर सेल को दी शिकयत में पीड़िता ने बताया कि वह कमाई के लिए लाइव स्ट्रीमिंग एप से जुड़ी थी और उसने तीन से चार लाख रुपये कमाए. हालांकि, बाद में पता चला कि लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान उन्होंने जो वीडियो शेयर किया था, उसका वीडियो अब कुछ आपतिजनक साइटपर पर अपलोड किया गया है. ऐसे में अब हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दी गई है.
शिमला की युवतियां फंस रही जाल में
बीते तीन चार महीने पहले शिमला के चौपाल इलाके की एक युवती का वीडियो भी वायरल हुआ था. लेकिन युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी और कहा था कि यह वीडियो एएआई की मदद से बनाया गया है. ऐसे में चर्चाएं हैं कि बहुत सी युवतियां ऐसी ऐप से जुड़ी थीं और उनके वीडियो सामने आए हैं. समाज में शर्मिंदगी की वजह से पुलिस तक बेहद कम मामले पुलिस तक पहुंच रहे हैं. बीते महीन शिमला के रिज मैदान और माल रोड समेत अन्य इलाकों में आपत्तिजनकर वीडियो भी दो युवतियों ने शूट किए थे और वेबसाइट पर अपलोड किए थे, जिसकी भी पुलिस जांच कर रही है.