Navratri special chaat: नवरात्र में लोगों की जुबां पर चढ़ा फलाहारी हेल्दी चाट का जादू, जबरदस्त डिमांड, दुकान ढूंढते-ढूंढते पहुंच रहे ग्राहक

Navratri special chaat: नवरात्र में लोगों की जुबां पर चढ़ा फलाहारी हेल्दी चाट का जादू, जबरदस्त डिमांड, दुकान ढूंढते-ढूंढते पहुंच रहे ग्राहक


Last Updated:

Navratri Healthy Phalahari Chaat: नवरात्र में जो लोग व्रत करते हैं वह फलाहारी चीजे खाते हैं लेकिन आज के दौरान घर की चीजें छोड़ बाजार की फलाहारी चाट और साबूदाना खिचड़ी की जबरदस्त डिमांड बनी हुई है. दूर-दूर से ग्राहक कटरा बाजार स्थित सेंटर पर हेल्दी फलाहारी आइटम खाने पहुंच रहे हैं.

Top Deals Inside

सागर. नवरात्रि का त्योहार चल रहा है और मां दुर्गा की आराधना की जा रही है. आराधना के भी अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं. कोई सुबह से देवी मंदिर जाता है तो कोई 9 दिन का कठिन व्रत करता है. व्रत करने वाले कुछ फलाहारी चीजों को खाते हैं लेकिन अब थोड़ा ट्रेंड बदल रहा है. लोग घर का फलाहारी खाना खाने की बजाय बाजारों में मिलने वाले फलाहारी सेंटर के आइटम खाना पसंद करते हैं. सागर शहर की बात की जाए तो यहां कटरा बड़ा बाजार गोपालगंज सिविल लाइन मोती नगर मकरोनिया जैसी इलाकों में एक से बढ़कर एक फलाहारी की दुकानें इस समय सजी हुई है और ग्राहकों की भीड़ भी पहुंच रही है.

ऐसे ही सागर के कटरा बाजार में भी फलाहारी सेंटर है जहां पर नवरात्रि का सीजन शुरू होते ही दूर-दूर से ग्राहक पहुंच रहे हैं और यहां बनाए जाने वाले फलाहारी आइटमों को बेहद पसंद कर रहे हैं. इस केंद्र पर विकास केसरवानी के द्वारा शानदार साबूदाना, खिचड़ी साबूदाना, बड़ा गटपट चाट, चिप्स चाट बनाकर खिलाई जाती हैं और यह सभी आइटम बेहद पसंद किए जा रहे हैं. आज हम इसमें गटपट चाट और चिप्स चाट के बारे में जानेंगे

क्यों खास है गटपट चाट और कैसे होती है तैयार?
विकास केसरवानी बताते हैं कि गटपट चाट को 2 मिनट में तैयार करके दे देते हैं. इसमें उबला हुआ आलू होता है जिसको घर से ही मिक्सर से पीसकर लाते हैं फिर इसमें दो तरह की चिप्स तीन तरह के सेव में तीखे मीठे और सिंघाड़े के सेव होते हैं. दो तरह की चटनी नमक मिर्च धनिया होता है. नमक फलाहारी वाला होता है इन सभी चीज को बर्तन में लेकर मिक्स करते हैं और ग्राहक को परोस देते हैं.

ऐसे ही चिप्स चाट होती है जिसमें केला और आलू की दो तरह की चिप्स होती है, इसमें हल्का सेव के साथ धनिया नमक और चटनी डालते हैं और इसको मिक्स करके देते हैं. खास बात यह है कि इन दोनों की तरह की चाट में बहुत कम तेल का इस्तेमाल होता है, जो स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव नहीं डालती. यह काफी हेल्दी होती है जो व्रत के दिनों में लोग खाना पसंद कर रहे हैं.

दूर-दूर चाट खाने आ रहे लोग
विकास केसरवानी कहते हैं कि नवरात्रि के दिनों में उनके पास शहर भर के लोग यह फलाहारी आइटम खाने के लिए पहुंच रहे हैं डिमांड पहले की अपेक्षा बहुत बढ़ गई है.

देवांश बजाज कहते हैं कि इस फलाहारी सेंटर पर साफ सफाई का ध्यान बहुत ज्यादा रखा जाता है और उनके हाथों में जो जादू है उसकी तो बात ही अलग है. खिचड़ी से लेकर गटपट चाट तक कुछ भी खा लो सभी बहुत स्वादिष्ट होते हैं. लगभग 8 किलोमीटर दूर लाल कुर्ती से आने वाले सचिन यादव कहते हैं कि वह नवरात्रि में फलाहारी चाट खाने के लिए ही शहर आ रहे हैं यह उन्हें बहुत अच्छा लगता है इसके अलावा उनकी खिचड़ी भी बहुत अच्छी है.



Source link