Nainital News: पहाड़ों पर मस्‍त डांडिया खेलना है तो आइए नैनीताल, तस्‍वीरों में देखिए इस पर्व की रौनक, रजिस्ट्रेशन अब भी शुरू

Nainital News: पहाड़ों पर मस्‍त डांडिया खेलना है तो आइए नैनीताल, तस्‍वीरों में देखिए इस पर्व की रौनक, रजिस्ट्रेशन अब भी शुरू


Last Updated:

Nainital News: उत्तराखण्ड के नैनीताल में बच्चों, युवाओं और महिलाओं का डांडिया खेलने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा. नगर की संस्था लेक सिटी वैलफेयर ग्रुप के ‘डांडिया डांस’ कार्यक्रम के दौरान लगभग 1200 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसके बाद लोग डांडिया में झूमते नजर आए,

उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में डांडिया की मस्ती ने शाम को यादगार बना दिया. मल्लीताल फ्लैट्स मैदान स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में लेक सिटी वेलफेयर ग्रुप की ओर से आयोजित डांडिया डांस कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पारंपरिक परिधानों और डांडिया की खनक के बीच पूरा माहौल उत्सव के रंगों में रंगा नजर आया.

नैनीताल में आयोजित डांडिया कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. शाम सात बजे शुरू हुए इस आयोजन में लगभग 1200 लोगों ने पंजीकरण कराया. डांस के शौकीनों की भीड़ से बास्केटबॉल कोर्ट गुलजार रहा, जबकि दर्शक दीर्घा भी खचाखच भरी नजर आई. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपये प्रवेश शुल्क रखा गया था.

डांडिया की शाम में रंगों की खूबसूरत छटा देखने को मिली. कोई गुजराती परिधान पहनकर पहुंचा तो कोई राजस्थानी वेशभूषा में नजर आया. पारंपरिक कपड़ों, आकर्षक मेकअप और शानदार हेयरस्टाइल ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी. बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई पूरे उत्साह के साथ तैयार होकर आया. दोनों हाथों में डांडिया स्टिक थामे प्रतिभागियों का अंदाज देखते ही बन रहा था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नैनीताल के डांडिया कार्यक्रम की खासियत सिर्फ गुजराती और राजस्थानी रंग ही नहीं रहे, बल्कि यहां कुमाऊंनी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली. पहाड़ों की खूबसूरत वादियों के बीच अलग-अलग संस्कृतियों का यह संगम लोगों के आकर्षण का केंद्र बना. डांडिया की धुन पर और पहाड़ी गानों पर थिरकते कदमों ने आयोजन को यादगार बना दिया.

कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कई श्रेणियों में पुरस्कार रखे गए. सह संयोजक सीमा सेठ के अनुसार, सीनियर और जूनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाने हैं. इसके अलावा बच्चों और बड़ों के लिए बेस्ट डांसर, बेस्ट मेकअप, बेस्ट अटायर, बेस्ट हेयरस्टाइल और बेस्ट कपल जैसी श्रेणियां भी रखी गईं. साथ ही 15 सांत्वना पुरस्कारों की व्यवस्था भी की गई. वहीं इस बार डांडिया क्वीन का खिताब हल्द्वानी से पहुंची मेनका व्यास के नाम रहा.

लेक सिटी वेलफेयर ग्रुप की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव प्रगति जैन और संयोजक रमा भट्ट सहित टीम के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे. आगंतुकों का स्वागत करने से लेकर आयोजन को सुचारु रूप से संचालित करने तक सदस्यों ने जिम्मेदारी संभाली. कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया. आयोजन में शहर के लोगों की भागीदारी ने डांडिया उत्सव को खास बना दिया.

डांडिया कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या समेत कई लोग उपस्थित रहे. आयोजन के दौरान अतिथियों और प्रतिभागियों में खासा उत्साह दिखाई दिया. बच्चों, युवाओं और महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने इस कार्यक्रम को शहर के प्रमुख सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होने जैसा माहौल दिया. पूरे कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया.

नैनीताल में डांडिया उत्सव के दौरान भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की अनुमति लेने के साथ ही सुरक्षा की मांग भी की गई थी. आयोजन स्थल के चारों ओर पुलिसकर्मी तैनात नजर आए. बास्केटबॉल कोर्ट में प्रतिभागियों के साथ ही पर्यटकों की भीड़ भी नजर आई. कई पर्यटक खुद को रोक नहीं सके और जमकर डांडिया किया.

नैनीताल में लेक सिटी डांडिया नाइट के बाद एक बार फिर 17 अक्टूबर को यो पहाड़ फाउंडेशन के द्वारा गरबा नाइट का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में भी बढ़ चढ़कर प्रतिभागी पहुंचेंगे. अगर आप भी पहाड़ों की ठंडी फिजाओं में गरबा और डांडिया खेलना चाहते हैं, तो रजिस्ट्रेशन करवा करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link