Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 16 October: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा. कार्यक्षेत्र और व्यापार में बातचीत से बड़ा लाभ और नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. प्यार और रिश्तों में शक करने से बचें, अन्यथा दरार आ सकती है. आज 83% भाग्य साथ देगा. शुभ कार्यों के लिए 11:22 से 12:08 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जबकि राहुकाल में सतर्क रहें. संतान सुख व समृद्धि के लिए मां षष्ठी और लक्ष्मी पूजन का विशेष उपाय करें.
Aaj Ka Mesh Rashifal 16 October 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर: मेष राशि के जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा. बातचीत से व्यवसाय और नौकरी में विशेष लाभ होगा. प्यार और रिश्तों में शक करने से दरार आएगी. शक से बचें, नुकसान हो सकता है. आज ऋतु शरद है. मास आश्विन है. तिथि षष्ठी है. नक्षत्र ज्येष्ठा है. योग शोभन व पर्व स्कंद षष्ठी है. आज सूर्योदय सुबह 5:58 बजे व सूर्यास्त सायंकाल 5:31 बजे होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:22 बजे से लेकर 12:08 बजे तक रहेगा. नया, मांगलिक और शुभ काम कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 10:18 बजे से लेकर 11:45 बजे तक रहेगा. कोई भी शुभ काम नहीं करें, नुकसान होगा. यह अच्छा लाभ प्रदान नहीं करता है.
ग्रहों की स्थिति और स्वास्थ्य पर प्रभाव
विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज सूर्य कन्या राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में, बुध तुला राशि में, शुक्र तुला राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा केतु सिंह राशि में रहेंगे. तनाव, पाचन और नींद की मानसिक थकान पर ध्यान दें. क्रोध और अत्यधिक काम से बचें.
शक से बचें: दांपत्य व प्रेम संबंध
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि प्यार और रिश्तों में भावनाएं गहरी रहेंगी. छोटी बात को शक या विवाद का रूप न दें. खुलकर बातचीत रिश्तों को मजबूत करेगी. घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. संपत्ति अथवा पारिवारिक निर्णय में जल्दबाजी न करें.
बातचीत से मिलेगा फायदा: करियर और धन लाभ
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि कार्य या व्यवसाय में ग्राहक, साझेदारी या बातचीत से फायदा मिल सकता है. महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जांच कर ही अंतिम निर्णय लें. नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी. कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. पुराने प्रयासों से धन लाभ मिल सकता है. साझेदारी या संपर्क से निवेश के अवसर बनेंगे, लेकिन जोखिमपूर्ण निवेश से बचें.
मां लक्ष्मी की करें आराधना: शुभ अंक, रंग व अचूक उपाय
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज शुभ अंक 9 है, भाग्यांक 4 है. शुभ रंग सफेद और लाल तथा आज शुभ दिशा पूर्व दिशा होगी. आज आपका भाग्य आपके साथ 83 प्रतिशत रहेगा. आज के लिए छोटा सा उपाय: आज स्कंद षष्ठी के अवसर पर भगवान कार्तिकेय का स्मरण करें. सूर्य देव को जल अर्पित करें. आज षष्ठी के अवसर पर जिनको भी पुत्र प्राप्ति में समस्या हो, वे मां षष्ठी की आराधना करें, उनका ध्यान करें. शुक्रवार होने के कारण माता लक्ष्मी का पूजन करें. सफेद वस्त्र का दान करें.