रांची: झारखंड में अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद झारखंड में तापमान, बादलों और स्थानीय बारिश की गतिविधियों पर नजर बनी हुई है. भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार,15 अक्टूबर को झारखंड से मानसून की वापसी पूरी हो गई है. हालांकि, मानसून की विदाई का मतलब यह नहीं है कि अब बारिश पूरी तरह बंद हो जाएग. अब मौसमी परिस्थितियों के कारण कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. आज पलामू और डालटनगंज में अधिकतम तापमान लगभग 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में बारिश की संभावना है.
जानें आज किन जिलों में हो सकती है बारिश
आज 16 अक्टूबर की सुबह तक झारखंड के दक्षिणी के 4 जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा रांची, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद और पलामू समेत बाकी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है.
जानें झारखंड में कहां रहेगा सबसे अधिक तापमान
झारखंड में आज दिन के समय गर्मी का असर बने रहने की संभावना है. आज पलामू और डालटनगंज में अधिकतम तापमान लगभग 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, राजधानी रांची में अधिकतम तापमान लगभग 29 से 31 डिग्री, जबकि जमशेदपुर में करीब 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. बोकारो और हजारीबाग में भी दिन के समय गर्मी महसूस होगी.
जानें रांची, पलामू, बोकारो और जमशेदपुर का हाल
आज रांची में आसमान में आंशिक बादल रह सकते हैं. जहां सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने की संभावना है. वहीं, पलामू में अधिक गर्मी पड़ सकती है. यहां अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री के आसपास रह सकता है. जबकि बोकारो में मौसम शुष्क रहने और दोपहर में गर्मी महसूस होने की संभावना है. साथ ही जमशेदपुर में तापमान करीब 32-34 डिग्री रह सकता है. यहां आसपास के दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. जबकि हजारीबाग में हल्की गर्मी और सुबह-शाम अपेक्षाकृत सुहावना मौसम रह सकता है.
जानें आंधी-तूफान और वज्रपात का कितना है खतरा
वहीं, आज 16 अक्टूबर के लिए पूरे झारखंड में आंधी-तूफान या वज्रपात को कोई संभावना नहीं है. जबकि दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम बदल सकता है. जहां गरज-चमक शुरू होने पर खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहना चाहिए.
जानें 16 से 21 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
वहीं, आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना है. जहां 16 अक्टूबर को अधिकतम जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि दक्षिणी जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है. इसके अलावा 17 अक्टूबर को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना बनी रह सकती है. इसके अलावा 18 से 21 अक्टूबर के लिए भी मौसम का कोई अलर्ट जारी नहीं है.
जानें कब हुई मानसून की विदाई
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश से वापस हो गया. ऐसे में अब झारखंड से मानसून का दौर समाप्त हो चुका है. हालांकि, मानसून की विदाई के बाद स्थानीय मौसमी प्रणालियों के कारण हल्की बारिश हो सकती है.
जानें कल कितना पहुंचा था अधिकतम तापमान
15 अक्टूबर को डालटनगंज में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और रांची में लगभग 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा है. इन आंकड़ों में डालटनगंज सबसे गर्म रहा है.