Aaj Ka Panchang 16 October 2026: आज नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी पूजा, शुक्रवार व्रत, स्कंद षष्ठी, पंचांग से देखें शुभ मुहूर्त, योग

Aaj Ka Panchang 16 October 2026: आज नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी पूजा, शुक्रवार व्रत, स्कंद षष्ठी, पंचांग से देखें शुभ मुहूर्त, योग


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 October 2026: आज नवरात्रि का छठा दिन है. आज मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा करते हैं. आज शुक्रवार व्रत, स्कंद षष्ठी और लक्ष्मी पूजा है. आज के पंचांग के अनुसार, आज आश्विन शुक्ल षष्ठी तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र, कौलव करण, शोभन योग, पश्चिम का दिशाशूल और वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. 06:47 ए एम के बाद धनु में चंद्रमा गोचर करेगा. आज रवि योग 06:47 ए एम से पूरे दिन रहेगा. आज षष्ठी पर मां कात्यायनी की पूजा करने से भय, दोष, नकारात्मकता दूर होती है, यश, कीर्ति, सफलता, शक्ति और निडरता की प्राप्ति होती है. पूजा समय मां देवी कात्यायन्यै नमः मंत्र का उच्चारण करके मां कात्यायनी को मीठा पान और शहद का भोग लगाएं.

महिषासुर वध के लिए मां कात्यायनी की उत्पत्ति हुई थी. उनका कात्यायन ऋषि की पुत्री के रूप में प्रकाट्य हुआ था, इसलिए उनका नाम मां कात्यायनी पड़ा. आज स्कंद षष्ठी व्रत हैं, जिसमें भगवान कार्तिकेय की पूजा करते हैं. जो लोग आज शुक्रवार व्रत हैं, वे प्रदोष काल में विधिपूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा करें. उनको खीर, सफेद मिठाई आदि का भोग लगाएं. श्रीसूक्त या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. लक्ष्मी कृपा से आपके धन, संपत्ति, वैभव में वृद्धि होगी. आपकी कुंडली का शुक्र दोष भी दूर होगा. पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त और योग.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 16 अक्टूबर 2026

आज की तिथि- षष्ठी – 05:54 ए एम, अक्टूबर 17 तक, उसके बाद से सप्तमी
आज का नक्षत्र- ज्येष्ठा – 06:47 ए एम तक, फिर मूल
आज का करण- कौलव – 04:38 पी एम तक, तैतिल – 05:54 ए एम, अक्टूबर 17 तक, उसके बाद गर
आज का योग- शोभन – 10:06 पी एम तक, फिर अतिगण्ड
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- वृश्चिक- 06:47 ए एम तक, उसके बाद धनु

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 06:22 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:51 बजे
चंद्रोदय: 11:39 ए एम
चंद्रास्त: 09:36 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:42 ए एम से 05:32 ए एम
रवि योग: 06:47 ए एम से 06:23 ए एम, अक्टूबर 17
अभिजीत मुहूर्त: 11:43 ए एम से 12:29 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:01 पी एम से 02:47 पी एम
अमृत काल: 02:35 ए एम, अक्टूबर 17 से 04:23 ए एम, अक्टूबर 17
निशिता मुहूर्त: 11:42 पी एम से 12:32 ए एम, अक्टूबर 17

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 06:22 ए एम से 07:48 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:48 ए एम से 09:14 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:14 ए एम से 10:40 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:06 पी एम से 01:32 पी एम
चर-सामान्य: 04:25 पी एम से 05:51 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 08:59 पी एम से 10:33 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:07 ए एम से 01:41 ए एम, अक्टूबर 17
अमृत-सर्वोत्तम: 01:41 ए एम से 03:15 ए एम, अक्टूबर 17
चर-सामान्य: 03:15 ए एम से 04:49 ए एम, अक्टूबर 17

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 07:48 ए एम से 09:14 ए एम
राहुकाल- 10:40 ए एम से 12:06 पी एम
दुर्मुहूर्त- 08:40 ए एम से 09:26 ए एम, 12:29 पी एम से 01:15 पी एम
यमगण्ड- 02:59 पी एम से 04:25 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

नन्दी पर – 05:54 ए एम, अक्टूबर 17 तक, उसके बाद भोजन में.



Source link