Raghopur Boat Accident LIVE: 13 बच्चों की मौत, बच्चे को बचाने के लिए SDPO ने दिया CPR, DM वर्षा सिंह ने बताया कैसे हुआ हादसा

Raghopur Boat Accident LIVE: 13 बच्चों की मौत, बच्चे को बचाने के लिए SDPO ने दिया CPR, DM वर्षा सिंह ने बताया कैसे हुआ हादसा


Last Updated:

Raghopur Boat Accident LIVE: बिहार के वैशाली में दर्दनाक हादसा हुआ. गंगा नदी में नाव पलटने की वजह से 13 बच्चों की मौत हो गई. घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया. साथ ही मृतकों को परिवारों को 2-2…और पढ़ें

Zoom

राघोपुर में नाव पटलने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत.

वैशालीः बिहार के वैशाली में मंगलवार रात हुए दर्दनाक हादसे में 13 बच्चों की जान चली गई. इस बीच सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार का एक वीडियो सामने आया. इसमें वह एक बच्चे की जान बचाने की कोशिश करते दिखे. नदी से निकाले गए बच्चे को राघोपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. वहां पहले से मौजूद एसडीपीओ ने बच्चे को सीपीआर दिया. उन्होंने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बच्चे की जान नहीं बच सकी.

SDPO ने बच्चे को दिया सीपीआर
राघोपुर में नाव हादसे के बाद बच्चे को नदी से बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बच्चे को बचाने के लिए सीपीआर दिया. उन्होंने आखिरी तक कोशिश जारी रखी. हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद बच्चे को नहीं बचाया जा सका.

एक परिवार के 7 बच्चों की मौत
यह हादसा राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे एक ही गांव के हैं, जो नाव से भोज खाने जा रहे थे. सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि एक ही परिवार के 7 बच्चों की मौत हो गई. रामपुर श्यामचंद गांव के रामप्रवेश राय उर्फ राजा के परिवार के 7 बच्चे इस हादसे का शिकार हुए हैं. घटना से आक्रोशित लोगों ने डीएम का जमकर विरोध किया.

कैसे हुआ हादसा?
मालूम हो कि नाव फटने से यह हादसा हुआ है और लोग आक्रोशित हैं. लोगों का आरोप है कि नाव पुरानी और जर्जर थी, जिसे बदलने के लिए ग्रामीणों ने बार-बार आवेदन दिया, लेकिन नाव नहीं बदली गई. जिसका नतीजा यह हुआ कि इस तरह का हादसा हो गया. ग्रामीणों की मांग है कि सीओ पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए. साथ ही लोगों ने बताया कि अस्पताल में एक ही डॉक्टर मौजूद थे. एम्बुलेंस भी नहीं थी. इतना ही नहीं अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर की भी सुविधा नहीं थी जिस कारण लोगों ने डीएम का जमकर विरोध किया.

October 14, 202606:04 IST

Raghopur Boat Accident LIVE: डीएम वर्षा सिंह ने क्या बताया?

Raghopur Boat Accident LIVE: वैशाली की जिला मजिस्ट्रेट वर्षा सिंह ने कहा कि – “बहुत ही दुखद घटना है रात करीब 8:30 बजे ये घटना घटी है. इसमें सूचना मिली कि एक नाव में 15-20 बच्चे सवार थे ये बच्चे बगल के गांव में भोज खाने जा रहे थे. उसी दौरान नाव पलटी. अभी तक 7 लोगों को बचाया गया है, जिन्हें NMCH भेजा गया है. सभी स्थिर हैं. SDRF की टीम यहां पर मौजूद हैं लोकल गोताखोरों की मदद से बचाव किया जा रहा है. कुल 13 बच्चे मृत पाए गए हैं वो सभी 15 साल के और 15 साल से कम के बच्चे हैं जिन्हें मृत घोषित किया गया है.”

October 14, 202605:56 IST

Raghopur Boat Accident LIVE: तेजस्वी नहीं पहुंचे, प्रतिनिधि को पहुंचाया

Raghopur Boat Accident LIVE: हादसे के बाद स्थानीय विधायक और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राघोपुर तो नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने अपने प्रतिनिधि के तौर पर महुआ से राजद के पूर्व विधायक मुकेश रौशन को भेजा. घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक मुकेश रौशन ने पहले घटना पर दुख जताया और फिर कहा कि इस हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चे हताहत हुए हैं. वहीं पूर्व विधायक ने प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया. बताया कि नाव जर्जर हो चुकी थी जो बीच से फट गयी. पूर्व विधायक ने इसे प्रशासन की विफलता बताया ओर सरकार से पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की. उन्होंने साफ साफ आरोप लगाया कि इस हादसे में कहीं न कहीं प्रशासन से चूक हुई है और जो भी इसमें दोषी है उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए.



Source link