बेबी तुम बदल गए हो… श्रद्धा-शिवा की चैट वायरल, मिल गई उसकी आखिरी लोकेशन, ड्राइवर का CCTV फुटेज


Last Updated:

Shiva Sharma Murder Case: रेस्टोरेंट कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे की आखिरी लोकेशन मिल गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह गोरखपुर के आसपास है. वह नेपाल भागने के फिराक में है. इसके अलावा श्रद्धा-शिवा की चैट भी वायरल हो गई है. वहीं श्रद्धा के ड्राइवर के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

Top Deals Inside

बेबी तुम बदल गए हो... श्रद्धा-शिवा की चैट वायरल, मिल गई उसकी आखिरी लोकेशनZoom

श्रद्धा दुबे पर घोषित हुआ 25000 रुपये का ईनाम.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित शिवा हत्याकांड मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच पुलिस ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर आदिल पर 25-25 हजार रुपये के इनाम का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा ड्राइवर आदिल के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है. वहीं शिवा और श्रद्धा दुबे के बीच हुई कथित चैट भी सामने आ गई है. चैट में श्रद्धा शिवा के बदलते व्यवहार को लेकर नाराजगी जता रही है. वह सवाल करती है शिवा पहले उसे बार-बार फोन करता था. लेकिन अब उसे ऐसा क्या हो गया. वहीं शिवा इसके जवाब में कहता है कि उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है और न ही उसका प्यार कम हुआ है. श्रद्धा चैट में शिवा से कहती है कि पहले वह बार-बार फोन करता था. लेकिन अब उसकी तरफ से वैसा व्यवहार नहीं दिख रहा है. श्रद्धा के बातों से बातचीत में नाराजगी और रिश्ते को लेकर असंतोष नजर आता है.

चैट में गालियां दे रही श्रद्धा
चैट में श्रद्धा शिवा के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल करती है और शिवा को बद्दुआ भी देती है. बातचीत के दौरान शिवा कुछ अपनी परेशानियों का भी जिक्र करती है. इसपर श्रद्धा उससे पूछती है कि आखिर उसे क्या परेशानी है. हालांकि शिवा ने जिन परेशानियों का जिक्र किया, उनकी पूरी जानकारी सामने आई चैट में साफ नहीं है. बता दें कि बीते 9 अक्तूबर को लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी.

अंडरवियर में मिली थी शिवा की लाश
शिवा की मां रंजना ने आरोप लगाया है कि श्रद्धा ने उसके बेटे की हत्या की है. रंजना ने बताया था कि जब उन्होंने अपने बेटे की लाश देखी थी, तब उसके शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई कपड़ा नहीं था. साथ ही उसके चेहरे पर मेकअप भी किया गया था. इसके अलावा शिवा की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई थी, उसमें शरीर के पिछले हिस्सों में खरोंच के निशान मिले थे, जैसे उसे किसी ने घसीटा हो. पुलिस श्रद्धा, उसकी बहन और उसके ड्राइवर की खोजबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने जब श्रद्धा के कमरे की तलाशी ली थी, तब कई आपत्तिजनक चीजें मिली थीं.

सीढ़ियों से भागते दिखा ड्राइवर
हादसे के तुरंत बाद श्रद्धा दुबे का ड्राईवर दानिश का फ्लैट की सीढ़ियों से बदहवास भागते हुए दिखा. दानिश का सीढ़ियों से नीचे उतरने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है. बीते 9 अक्टूबर की शाम 6:25 बजे का यह वीडियो है. वहीं मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने फरार आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और उसके ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. पुलिस की आधा दर्जन टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं.

नेपाल भागने की फिराक में है श्रद्धा दुबे
सूत्रों की मानें तो आरोपियों की लोकेशन गोरखपुर में मिली है. बताया जा रहा है बॉर्डर पार कर नेपाल भागने की फिराक में हैं आरोपी. 9 अक्टूबर को लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे के फ्लैट से नीचे गिरकर हुई थी कारोबारी शिवा शर्मा की मौत. मामले में श्रद्धा दुबे उसकी बहन रश्मि दुबे और उसके ड्राइवर दानिश पर हत्या की एफआईआर दर्ज है.



Source link