LIC New Plan : एलआईसी ने उतारे तीन नए बीमा प्लान, कैंसर के इलाज से लेकर पेंशन तक की सुविधा


Last Updated:

LIC New Plan : एलआईसी ने तीन नए बीमा प्लान उतारे हैं. इसमें से दो स्वास्थ्य बीमा है, जबकि एक निवेश आधारित पेंशन प्लान है. एलआईसी की इस पॉलिसी की सबसे खास बात इसमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मिलने वाला पैसा है. यह पॉलिसी कैंसर के इलाज के लिए 50 लाख रुपये तक की मदद करती है.

Top Deals Inside

एलआईसी ने उतारे तीन नए बीमा प्लान, कैंसर के इलाज से लेकर पेंशन तक की सुविधाZoom

एलआईसी ने बुढ़ापे में पेंशन के लिए नया बीमा प्लान पेश किया है.

नई दिल्ली. सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने अपने तीन नए बीमा प्लान पेश किए हैं. ‘न्यू जीवन धारा-2, हेल्थ शील्ड और कैंसर कवर’ नाम के इस बीमा प्लान में गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा तो मिलेगी ही, बुढ़ापे में पेंशन का भी जुगाड़ होगा. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बताया कि ‘न्यू जीवन धारा-2’ एक गैर-भागीदारी, गैर-संबद्ध व्यक्तिगत बचत प्लान है, जिसमें पॉलिसी की शर्तों के अनुरूप सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन के रूप में गारंटीशुदा इनकम मिलती है.

इसके अलावा ‘हेल्थ शील्ड’ प्लान पूरे परिवार को व्यापक स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा देता है. इसमें पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान प्रीमियम की दरें सुनिश्चित रहेंगी. योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने पर प्रतिदिन एक निश्चित नकद राशि मिलेगी. इसके अलावा, बड़ी सर्जरी और गंभीर बीमारियों की स्थिति में एकमुश्त राशि देने का भी प्रावधान है. यह बीमा कवर गंभीर बीमारियों के इलाज में काफी मददगार साबित हो सकता है.

कैंसर जैसे इलाज की भी सुविधा
एलआईसी ने कहा कि ‘कैंसर कवर’ प्लान के तहत कैंसर की निर्धारित शुरुआती और गंभीर अवस्था का पता चलने पर निश्चित वित्तीय लाभ दिया जाएगा. यह राशि बीमित व्यक्ति के इलाज पर वास्तव में हुए खर्च पर निर्भर नहीं करेगी. इसका मतलब है कि इसमें खर्च की राशि का कोई निश्चित दायरा नहीं होगा. बीमा कंपनी के मुताबिक, इस योजना में न्यूनतम मूल बीमित राशि उम्र संबंधी पात्रता के आधार पर 15 लाख रुपये से 35 लाख रुपये तक है. पहले से ली गई सभी पॉलिसियों को मिलाकर अधिकतम बीमित राशि 50 लाख रुपये होगी. इसका मतलब है कि पॉलिसी खरीदने वाले को 50 लाख तक इलाज की सुविधा इस बीमा पॉलिसी में दी जाएगी.



Source link