गिरफ्तार CJP नेताओं की आज पेशी, INDIA गठबंधन अब देशभर में करेगा प्रदर्शन
Last Updated:
दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर हलचल तेज है. CJP के मुताबिक सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को बुधवार सुबह विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. पुलिस ने उनकी हिरासत को एहतियाती क…और पढ़ें
दिल्ली प्रदर्शन मामले में CJP के सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे की मजिस्ट्रेट के सामने पेशी होगी.
दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सियासी घमासान जारी है. कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने बुधवार सुबह दावा किया कि उसके सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे को सुबह 7 बजे से पहले विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. CJP के कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने तीनों की गिरफ्तारी का दावा किया था. हालांकि पुलिस ने इसे एहतियातन हिरासत बताया. मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पहुंचने के बाद इन लोगों को हिरासत में लिया गया था. खास बात यह है कि एक दिन पहले ही जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित सूची से हटा दिया गया था. अब मजिस्ट्रेट के सामने पेशी और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर है. वहीं इंडिया गठबंधन अब SIR के खिलाफ चल रहे अपने आंदोलन को पूरे देश में फैलाने का प्लान बना रही है. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित अन्य सभी विपक्षी नेता पूरे देश में आंदोलन करेंगे और जनसभा करेंगे.
इधर विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने आवास पर INDIA गठबंधन के नेताओं के साथ नागरिक समाज के सदस्यों और छात्र कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि अलग-अलग प्रदर्शन नहीं होंगे बल्कि लोकतंत्र की बहाली के लिए एक साझा आंदोलन चलाया जाएगा. राहुल ने जंतर-मंतर को लोकतांत्रिक आवाज उठाने की जगह बताते हुए कहा कि सरकार के फैसले को चुनौती दी जाएगी. दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए 2029 के लोकसभा चुनाव में NDA की बड़ी जीत का दावा किया. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने पलटवार करते हुए चुनावी व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए. ऐसे में दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और विपक्षी एकजुटता को लेकर सियासी हलचल तेज है.
लाइव अपडेट्स
October 14, 202608:25 IST
Delhi SIR CJP Protest Live: मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगे सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे
Delhi protest LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन पदाधिकारियों को बुधवार सुबह विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. पार्टी ने दावा किया कि सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे को सुबह 7 बजे से पहले पेश किया जाना है. CJP की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने तीनों की गिरफ्तारी का दावा किया था. वहीं पुलिस ने इसे एहतियातन हिरासत बताया. मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पहुंचने के बाद इन्हें हिरासत में लिया गया था. इससे एक दिन पहले जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित सूची से हटा दिया गया था.
VIDEO | Delhi: CJP leaders Saurav Das, Ashutosh Ranka, Ajinkya Shinde taken into preventive custody, likely to be produced before the Special Executive Magistrate at Mandir Marg Police Station. Visuals from outside the police station.
#CJP #DelhiPolice
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 14, 2026
October 14, 202608:21 IST
Delhi SIR CJP Protest Live: दिल्ली के बाद देशभर में आंदोलन करेगी INDIA गठबंधन
Delhi protest LIVE: सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में आंदोलन को कुछ समय के लिए रोकने के बाद INDIA अघाड़ी अब देशभर में आंदोलन करने की तैयारी कर रही है. इसके तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश के बड़े शहरों में जनसभाएं करेंगे. ये जनसभाएं मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, लखनऊ और पटना समेत कई प्रमुख शहरों में आयोजित की जा सकती हैं. इसके अलावा, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘लोकतंत्र रक्षा महासभा’ आयोजित करने की तैयारी है. इसमें INDIA अघाड़ी के सभी प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, शरद पवार और उद्धव ठाकरे को भी महासभा में बुलाया जाएगा. इस पहल के जरिए विपक्ष लोकतंत्र की रक्षा और अपने राजनीतिक अभियान को देशव्यापी स्तर पर आगे बढ़ाने की तैयारी में है.
October 14, 202608:20 IST
Delhi protest LIVE: राहुल गांधी बोले- अलग-अलग नहीं होगा प्रदर्शन
Delhi SIR CJP Protest Live: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने आवास पर INDIA गठबंधन के नेताओं के साथ नागरिक समाज के सदस्यों और छात्र कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोग एक साथ खड़े हैं और लोकतंत्र की बहाली के लिए एक साझा आंदोलन चलाया जाएगा. राहुल गांधी ने कहा कि जंतर-मंतर लोकतांत्रिक भावनाओं को व्यक्त करने की जगह रहा है. अब सरकार ने वहां प्रदर्शन की अनुमति से जुड़ा फैसला बदल दिया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष इस फैसले को चुनौती देगा. राहुल के बयान से साफ है कि विपक्ष इस मुद्दे पर एकजुट होकर आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है.
October 14, 202608:20 IST
Delhi SIR CJP Protest Live: अमित शाह ने 2029 में NDA की जीत का दावा किया
Delhi protest LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनके सहयोगियों को 2029 के लोकसभा चुनाव में फिर बड़ी हार के लिए तैयार रहना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि NDA भारी बहुमत से जीतेगा और कांग्रेस लगातार चौथी बार हार का सामना करेगी. शाह ने कांग्रेस के पुराने चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए राहुल गांधी से आत्ममंथन करने को कहा. उन्होंने सवाल उठाया कि जब SIR प्रक्रिया 2024 के बाद शुरू हुई तो उससे पहले की चुनावी हार के लिए विपक्ष किसे जिम्मेदार ठहराएगा. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने पलटवार करते हुए शाह पर चुनावी व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया और उनके बयान को विडंबनापूर्ण बताया.