अमिताभ बच्चन-करिश्मा कपूर संग काम करने वाला एक्टर, 1 डायलॉग से बना रातोंरात स्टार, फिर हुआ गुमनाम


Last Updated:

साल 1998 में शाहरुख खान, काजोल और सलमान खान की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ रिलीज हुई थी. फिल्म हिट हुई थी. लेकिन फिल्म में एक 6 साल का बच्चा बहुत लाइमलाइट में रहा. वो है परजान दस्तूर. फिल्म में वह काजोल के समरकैंप में सरदाज जी बने थे. फिल्म में उनका 1 डायलॉग भी काफी पॉपुलर हुआ था. ‘तुस्सी जा रहे हो? तुस्सी ना जाओ’. इसके बाद भी परजान कई फिल्मों में नजर आए.लेकिन इसके बाद एकदम से वह गायब हो गए.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

अमिताभ बच्चन-करिश्मा कपूर संग काम करने वाला एक्टर, 1 डायलॉग से मिली पहचान Zoom

बड़े स्टार्स के साथ काम करके भी नहीं चमकी किस्मत

नई दिल्ली. शाहरुख खान और काजोल के साथ ब्लॉकबस्टर में नजर आ चुके छोटे सरदार जी यानी परजान दस्तूर को आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में उनका रोल भले ही छोटा था, लेकिन काफी पसंद किया गया था. उनका ‘तुस्सी जा रहे हो? तुस्सी ना जाओ’ तो आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. जब ये फिल्म आई उस वक्त परजान महज 6 साल के थे. इस फिल्म के बाद भी वह कई फिल्मों में नजर आए. लेकिन फिर गुमनाम हो गए.

परजान ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन और करिश्मा कपूर संग भी काम किया था. लेकिन कई फिल्मों में काम करने के बाद भी वह बड़े होकर एक्टिंग की दुनिया में आने के बजाय कैमरे के पीछे रहना पसंद किया. कई फिल्मों के बाद वह गायब से हो गए थे. आइए जानते हैं कि अब तक वह किन किन फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

बचपन में ही बॉलीवुड में बना ली थी पहचान

परजान दस्तूर ने साल 1998 में ‘कुछ कुछ होता है’ में काम किया था. इस फिल्म में वह एक छोटे सरदार बच्चे के किरदार में नजर आए थे. फिल्म में उनका डायलॉग ‘तुस्सी जा रहे हो? तुस्सी ना जाओ’ काफी मशहूर हुआ था. आज भी जब इस फिल्म का जिक्र होता है, तो परजान का यह सीन लोगों के जेहन में आ जाता है. साल 2021 में Brut India को दिए एक इंटरव्यू में परजान ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी अपनी यादें साझा की थीं. उन्होंने बताया था कि लोग अक्सर उनसे कहते हैं कि वह काफी खुशनसीब थे, जिन्हें इतनी कम उम्र में शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला. परजान ने काजोल के साथ बिताए पलों को भी याद किया. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान वह काजोल के साथ घूमने भी जाया करते थे.

अमिताभ और करिश्मा कपूर संग किया काम

‘कुछ कुछ होता है’ के बाद परजान ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया. उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मोहब्बतें’, ‘कभी खुशी कभी गम’, करिश्मा कपूर की ‘जुबैदा’, ‘हम तुम’, ‘हाथी का अंडा’ और ‘ब्रेक के बाद’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है. परजान ने समय के साथ अलग-अलग तरह के किरदार भी निभाए. साल 2007 में आई राहुल ढोलकिया की फिल्म ‘परजानिया’ में उन्होंने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया, जो 2002 के गुजरात दंगों के दौरान लापता हो जाता है. वहीं, साल 2009 में आई फिल्म ‘सिकंदर’ में वह एक ऐसे लड़के के रोल में नजर आए, जो फुटबॉलर बनना चाहता है. हालांकि, एक बंदूक मिलने के बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है.

बता दें कि परजान ने इन फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. इतना ही नहीं, फिल्मों के अलावा उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया. उन्होंने वॉइस एक्टिंग भी की. साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम तुम’ में उन्होंने एक एनिमेटेड किरदार को अपनी आवाज दी थी. इस फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आए थे. बड़े होने के बाद परजान ने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकिंग की दुनिया में कदम रखा. बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर वह कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं. आखिरी बार वह साल 2017 में ‘पॉकेट मम्मी’ में नजर आए थे. इस प्रोजेक्ट से वह बतौर राइटर जुड़े थे.



Source link