रिलायंस ने बाजार में उतारा फ्लेवर्ड मिल्क, सिर्फ ₹20 में मिलेगा स्ट्रॉबेरी-वनीला मिल्क


Last Updated:

Joyland Flavoured Milk : रिलायंस इंडस्ट्रीज की FMCG इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) ने रेडी-टू-ड्रिंक डेयरी बाजार में एंट्री कर ली है. कंपनी ने तमिलनाडु में जॉयलैंड फ्लेवर्ड मिल्‍क (Joyland Flavoured Milk) लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹20 रखी गई है.

Top Deals Inside

रिलायंस ने बाजार में उतारा फ्लेवर्ड मिल्क, सिर्फ ₹20 में मिलेगा Zoom

यह लॉन्च कंपनी के बेवरेज पोर्टफोलियो को बढ़ाने और उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प देने की रणनीति का हिस्सा है.

नई दिल्‍ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने रेडी-टू-ड्रिंक डेयरी सेगमेंट में कदम रखते हुए अपना फ्लेवर्ड मिल्क जॉयलैंड (Joyland Flavoured Milk) लॉन्‍च कर दिया है. फिलहाल यह ड्रिंक स्ट्रॉबेरी और वनीला फ्लेवर में उपलब्ध कराई गई है. इसकी कीमत केवल 20 रुपये रखी गई है. कंपनी ने जॉयलैंड की शुरुआत तमिलनाडु से की है. तमिलनाडु में शुरुआत के बाद, कंपनी अपने मौजूदा रिटेल नेटवर्क और वितरण तंत्र का इस्तेमाल करते हुए इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में उपलब्ध कराएगी.

कंपनी ने कहा कि इस लॉन्च से उसके टोटल बेवरेज पोर्टफोलियो का विस्तार होगा. यह किफायती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने की कंपनी की रणनीति का हिस्सा है. Joyland को डेयरी सामग्री से तैयार किया गया है और इसे ऐसे सुविधाजनक पैक में पेश किया गया है, जिसे सीधे पीया जा सकता है.

रेडी-टू-ड्रिंक फॉर्मेट में पेश हुआ उत्पाद

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के निदेशक टी. कृष्णकुमार के अनुसार, Joyland को असली डेयरी सामग्री से तैयार किया गया है और इसे सुविधाजनक रेडी-टू-ड्रिंक पैक में पेश किया गया है. उन्होंने कहा कि यह लॉन्च कंपनी के बेवरेज पोर्टफोलियो को बढ़ाने और उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प देने की रणनीति का हिस्सा है, ताकि बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद आम परिवारों की पहुंच में आ सकें.

उन्होंने कहा, “Joyland के जरिए हम असली डेयरी सामग्री, गुणवत्ता और किफायती कीमत को एक साथ ला रहे हैं, ताकि विश्वस्तरीय उत्पाद अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंच सकें.” कृष्णकुमार ने आगे कहा कि तमिलनाडु में लॉन्च के साथ कंपनी ने रेडी-टू-ड्रिंक डेयरी बाजार में अपने विस्तार की शुरुआत की है. कंपनी की योजना धीरे-धीरे Joyland की पहुंच पूरे भारत में बढ़ाने की है.

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की FMCG इकाई है. कंपनी का ध्यान ऐसे कंज्‍यूमर प्रोडक्‍ट्स विकसित करने पर है, जो वैश्विक गुणवत्ता मानकों और स्थानीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को को पूरा करें. साथ ही, कंपनी अपने उत्पादों को किफायती और आम लोगों की पहुंच में रखने पर भी जोर देती है.

(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)



Source link