CJP Protest News: सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी मान नहीं रही है. जंतर-मंतर पहुंचने की आज उसने फिर कोशिश की. एक हद तक तो सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली पुलिस को गच्चा दे दिया था. मगर पुलिस की सख्ती ने ऐन मौके पर पासा पलट दिया. जी हां, कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दोनों जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके के मुताबिक, अजिंक्य शिंदे समेत पार्टी के कई अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया है.
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को उस समय दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जब वे जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अजिंक्य शिंदे समेत टीम के कई अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया है.
कैसे जंतर-मंतर घुसे सीजेपी लीडर्स
अभिजीत दीपके ने कहा, ‘तिरंगा लिए कॉकरोच आज तड़के जंतर-मंतर में घुस गए, जिसके बाद उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया.’ उन्होंने बताया कि रांका, दास, शिंदे और टीम के अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया गया है.
गेट से छलांग लगाकर जंतर-मंतर में घुसे सदस्य
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें कॉजपा सदस्य जंतर-मंतर में प्रवेश करने के लिए एक गेट से छलांग लगाते हुए और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिसकर्मी दौड़कर उन्हें पकड़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि गेट फांदने में सीजेपी नेताओं ने सफलता हासिल कर ली थी.
क्यों सीजेपी कर रही प्रदर्शन
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है. इस बीच कॉजपा के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर भर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया है.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति को लेकर विवाद
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध-प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है. इसके बाद अब वहां पहले की तरह प्रदर्शन नहीं किए जा सकेंगे. पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन के लिए तीन अन्य स्थान निर्धारित किए हैं. इसी फैसले को लेकर कॉजपा के संस्थापक ने सवाल उठाए हैं.
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विभिन्न संगठनों की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं.
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त
प्रदर्शनों और संभावित विरोध को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया है. जंतर-मंतर में प्रवेश की कोशिश के दौरान कॉजपा सदस्यों को हिरासत में लिया जाना इसी घटनाक्रम का हिस्सा है. फिलहाल उपलब्ध जानकारी में हिरासत में लिए गए सदस्यों की आगे की कानूनी कार्रवाई या रिहाई को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है.