Last Updated:
Pakistan Unrest News: पाकिस्तान में चल रहा इमरान खान की पार्टी का लॉन्ग मार्च अब सीधा शहबाज सरकार को चैलेंज करने वाला है. इसी बीच पेशावर में हालात तब बिगड़ गए, जब इमरान समर्थकों ने गवर्नर हाउस को घेर लिया. उनकी पार्टी कोर्ट में इमरजेंसी को चैलेंज करने की प्लानिंग में भी है.
पाकिस्तान में सड़कों पर बवाल, गुरूर में सरकार. (क्रेडिट- रॉयटर्स)
Pakistan Unrest News: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और सरकार के बीच टकराव और बढ़ गया है. खैबर पख्तूनख्वा में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने और इमरजेंसी लगाकर लोगों की आजादी पर अंकुश लगाने के फैसले को भी PTI ने चुनौती देने का ऐलान किया है. पार्टी का कहना है कि चुनी हुई सरकार को हटाकर इस तरह का कदम उठाना गैरकानूनी है और इसके खिलाफ अदालत में लड़ाई लड़ी जाएगी,
PTI के केंद्रीय सूचना सचिव शेख वकास अकरम के मुताबिक पार्टी की कानूनी टीम ने याचिका तैयार कर ली है. वहीं पार्टी अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर अली खान ने भी कहा है कि PTI हाई कोर्ट में गवर्नर राज और आपातकाल लागू करने के फैसले को चुनौती देगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी संवैधानिक और कानूनी तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी. अब इस मामले में अदालत की भूमिका अहम होगी. PTI की याचिका के फैसले ने पाकिस्तान में पहले से जारी राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है. चलिए आपको बताते हैं कि पाकिस्तान में चल रहे इस बवाल में अब तक क्या-क्या हुआ है –
- सरकार और पीटीआई के बीच विरोधी बयानबाजी तेज हो गई है. पीटीआई इस्लामाबाद की ओर लंबा मार्च निकाल रही थी, जिसका मकसद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई का दबाव बनाना था. इमरान खान तीन साल से ज्यादा समय से जेल में हैं. 10 अक्टूबर को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल और गवर्नर राज लगा दिया. इससे पीटीआई सरकार निलंबित हो गई. पीटीआई 2013 से इस प्रांत पर शासन कर रही थी.
- गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि आतंकवाद से प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए खैबर पख्तूनख्वा में संघीय शासन जरूरी था. यह प्रांत अफगानिस्तान से सीमा साझा करता है और नकवी ने पेशावर में कहा कि जब तक वहां की सरकार नेतृत्व न करे, कितने भी संसाधन लगा लो, युद्ध नहीं जीता जा सकता.
- केपीके के हटाए गए मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी और उनके मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों को निवारक हिरासत में ले लिया गया है. राज्य गृह मंत्री तलाल चौधरी ने इसकी पुष्टि की. अफरीदी ही इस्लामाबाद मार्च का नेतृत्व कर रहे थे, जिसके बाद आक्रोश और बढ़ गया है. हालात ये हो गए कि पेशावर में इमरान समर्थकों ने गवर्नर हाउस को भी घेर लिया था. सड़कों पर बवाल जैसी स्थिति है.
BREAKING
Abdul Civil War erupts in Pakistan . Pakistani Military is carrying out massacre of unarmed Civilians https://t.co/rwE7taH9Kb