Himachal Pradesh Mausam Update: हिमाचल के इन 3 जिलों में शून्य के नीचे पहुंचा पारा, अक्टूबर में ही बढ़ी ठिठुरन, जानें कहां कितनी ठंड


Last Updated:

Shimla News: लगातार मौसम में हो रही गिरावट के कारण हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में पारा 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. वहीं पहाड़ी वाले इलाकों में रात को ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने इन जिलों में अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं कि प्रदेश के किन जिलों में पारा शून्य डिग्री के नीचे पहुंच गया है.

Top Deals Inside

हिमाचल के इन 3 जिलों में शून्य के नीचे पहुंचा पारा, अक्टूबर में ही बढ़ी ठिठुरनZoom

हिमाचल प्रदेश मौसम

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है. अभी दिवाली बीती नहीं, उससे पहले ही जिले में सर्दी ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. यहां लोगों ने अक्टूबर में ही दिसंबर जैसी ठंड महसूस हो रही है. लगातार मौसम में हो रही गिरावट के कारण प्रदेश के कई जिलों में पारा 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. वहीं पहाड़ी वाले इलाकों में रात को ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है.

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में सबसे न्यूनतम पारा माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही केलांग और ताबो में भी तापमान शून्य के नीचे रहा. तापमान में आई भारी गिरावट के कारण प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड जैसा मौसम बना रहा. किन्नौर समेत अन्य पहाड़ी वाले क्षेत्रों में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है.

इन जिलों में 10 डिग्री के नीचे पारा
इसके अलावा अगर बात 10 डिग्री के नीचे वाले जिलों की करें तो 13 अक्टूबर को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, कल्पा में तापमान 6 डिग्री, कुफरी में 7.1 डिग्री, मनाली में 7.4 डिग्री और शिमला में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इन आंकड़ों से ये साफ होता है कि कुकुमसेरी में हालात बदतर हो गए हैं और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दे दी गई है.

कल इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी
वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में अभी पारा और नीचे गिरेगा. प्रदेश में 13 से 16 अक्टूबर के बीच कई इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है. वहीं कल यानिन 14 अक्टूबर के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और मंडी में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है. फिलहाल, पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग का कहना है कि ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से पहले पर्यटक मौसम के पूर्वानुमान के बारे में जरूर जान लें.



Source link