दोनों पारियों में 58 गेंद और रन बनाए 37, क्रिकेट का अजीब संयोग, अंजाने में लेंबुशेन ने कर दी किरमानी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी


Last Updated:

unique cricket record: सालों से टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे मार्नस लेंबुशेन ने डरबन के मैदान पर अंजाने में दोनों पारियों में वो काम कर दिया जो इससे पहले सिर्फ एक बार कोई क्रिकेटर कर पाया है. दोनों पारियों में लेंबुशेन सिर्फ 37 रन बना पाए पर जो आंकड़े उनकी दोनों पारियों के साथ बने वो हर किसी को हैरान कर गया.

Top Deals Inside

दोनों पारियों में 58 गेंद और रन बनाए 37, क्रिकेट का अजीब संयोगZoom

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लेंबुशेन ने डरबन में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

नई दिल्ली. नक्षत्रों का योग और क्रिकेट में संयोग देखने को मिलना आम बात है. डरबन के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने एक तरफा मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया. दूसरी पारी में हेजलवुड के हल्लाबोल के सामने मजेबान बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए. गेंदबाजों की वजह से ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से जीत मिली पर महफिल लूट ले गए मार्नस लेंबुशेन जिनके साथ ऐसा संयोग बना जो इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ एक बार हुआ है.

सालों से टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे मार्नस लेंबुशेन ने डरबन के मैदान पर अंजाने में दोनों पारियों में वो काम कर दिया जो इससे पहले सिर्फ एक बार कोई क्रिकेटर कर पाया है. दोनों पारियों में लेंबुशेन सिर्फ 37 रन बना पाए पर जो आंकड़े उनकी दोनों पारियों के साथ बने वो हर किसी को हैरान कर गया.

लेंबुशेन का अनोखा रिकॉर्ड

डरबन टेस्ट की पहली पारी में लेंबुशेन जब बल्लेबाजी करने आए तो पिच पर तेज गेंदबाजों को खासी मदद मिल रही थी और जूझते हुए नंबर 3 के इस बल्लेबाज ने 58 गेंदों का सामना किया और मुल्डर की गेंद पर जब वो आउट हुए तो 37 रन बना चुके थे. दूसरी पारी में जब लेंबुसेन क्रीज पर पहुंचे तो बड़ी लीड ऑस्ट्रेलिया के पास थी पर लेंबुशेन इसका फायदा नहीं उठा पाए और केशव महाराज ने उनका विकेट ले लिया. अब शुरु होती है अनोखे संयोग की कहानी. दूसरी पारी में जब स्कोरकॉर्ड लेंबुशेन का आंकड़ा दिखा रहा था तो रन 37 थे और गेंद 58 यानि की पहली पारी के स्कोर का कापी. ये ऐसा संयोग है जो क्रिकेट इतिहास में दूसरी बार हुआ. वैसे लेंबुशेन इससे खुश नहीं होंगे क्योंकि जुलाई 2023 से वो शतक नहीं लगा पाएं है यानि स्टार्ट को बड़ी पारी में नहीं बदल पा रहे है.

सैयद किरमानी के नाम था ये रिकॉर्ड

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी लेंबुशेन से पहले इसी तरह के अजब संयोग में फंसे थे. 1977 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किरमानी ने दोनों पारियों में 62-62 गेंद खेली और 29-29 का स्कोर बनाया था. पहली पारी में किरमानी. बॉबी सिम्पसन का शिकार हुए और दूसरी पारी में किरमानी नाइट वाचमैन के तौर पर आए और उनका विकेट टोनी मान ने लियामजे की बात देखिए भारत ने ये टेस्ट मैच 222 रनों से जीता था.



Source link