बुधवारिया हाट की बदलेगी सूरत! 76 लाख रुपये से बनेगा हॉकर्स जोन, कारोबार भी होगा आसान

बुधवारिया हाट की बदलेगी सूरत! 76 लाख रुपये से बनेगा हॉकर्स जोन, कारोबार भी होगा आसान


Last Updated:

Budhwaria Haat: उज्जैन के बुधवारिया हाट बाजार में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम हॉकर्स जोन बनाएगा. नगरकोट माता मंदिर क्षेत्र में 76 लाख रुपए की लागत से बनने वाले जोन का भूमिपूजन महापौर मुकेश टटवाल ने किया. इससे छोटे व्यापारियों को निर्धारित जगह और जरूरी सुविधाएं मिलेंगी.

Top Deals Inside

Budhwaria Haat: बुधवारिया हाट बाजार में सड़क पर लगने वाली दुकानों और हाथ ठेलों की वजह से होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए नगर निगम ने नई पहल शुरू की है. अब छोटे व्यापारियों को कारोबार करने के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा. इसके तहत वार्ड क्रमांक 16 में नगरकोट माता मंदिर परिसर के पास हॉकर्स जोन तैयार किया जाएगा. महापौर मुकेश टटवाल ने विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की. इस परियोजना पर करीब 76 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे. हॉकर्स जोन में दुकानदारों के लिए शेड सहित जरूरी सुविधाएं जुटाई जाएंगी, जिससे व्यापारियों को व्यवस्थित जगह मिलेगी और बाजार में यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकेगी.

सड़क पर नहीं, तय जगह पर होगा कारोबार
उज्जैन मे अक्सर देखा जाता है बुधवारिया क्षेत्र मे जाम की स्थिति बन जाती है. इसकी वजह सिर्फ हाट क्षेत्र में लंबे समय से सड़क किनारे ठेले और फुटकर दुकानें लगने के कारण आवागमन प्रभावित होता रहा है. बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के साथ वाहन चालकों को भी कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है. सड़क पर जगह कम होने से यातायात बाधित होने की स्थिति बनती है. हॉकर्स जोन बनने के बाद इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है. दुकानदारों को निर्धारित स्थान मिलने से सड़क पर ठेले लगाने की जरूरत कम होगी और आम लोगों के लिए रास्ता खुला रखने में मदद मिलेगी.

व्यापारियों को बार-बार हटने की परेशानी से मिलेगी राहत
महापौर मुकेश टटवाल के अनुसार, हॉकर्स जोन में कारोबार की श्रेणियों के आधार पर दुकानदारों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई जाएंगी. इससे फुटकर व्यापारियों और हाथ ठेला संचालकों को एक व्यवस्थित स्थान पर व्यवसाय करने की सुविधा मिलेगी. उन्होंने बताया कि महापौर पंचायत के दौरान ठेला और गुमटी लगाने वाले व्यापारियों ने बार-बार हटाए जाने की परेशानी सामने रखी थी. व्यापारियों की इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने और बाजार को व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने हॉकर्स जोन विकसित करने की योजना बनाई है.

पांच स्थानों पर जोन बनाने की योजना
नगर निगम शहर में कुल पांच स्थानों पर हॉकर्स जोन विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है. बुधवारिया हाट क्षेत्र में मछली बाजार को भी व्यवस्थित करने की तैयारी है. इसके लिए दीवार बनाकर अलग स्थान उपलब्ध कराया जाएगा. नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य छोटे व्यापारियों को कारोबार के लिए बेहतर व्यवस्था देना और शहर की सड़कों पर अतिक्रमण कम करना है. परियोजना पूरी होने के बाद बाजार में व्यापार और यातायात, दोनों को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है.



Source link