हिमाचल के बद्दी में बार बार दूध मांग रही 8 साल की मासूम बेटी की मां ने की हत्या, पिता बिस्कुट लाने गए थे दुकान


Last Updated:

Baddi Girl Murder: हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक मां ने अपनी आठ साल की बेटी दीपिका की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी मां पूनम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला पति के साथ किराये के कमरे में रहती थी और यूपी की रहने वाली है.

Top Deals Inside

हिमाचल में बार बार दूध मांग रही आठ साल की मासूम बेटी की मां ने की हत्याZoom

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में एक मां ने अपनी आठ साल की बेटी की हत्या कर दी.

बद्दी. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में एक मां ने अपनी आठ साल की बेटी की हत्या कर दी. आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की वजह सामने नहीं आई है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दरअसल, सोलन जिले के बद्दी के धखनुमाजरा गांव की यह घटना है. पुलिस ने बच्ची की मां को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. मृतका की पहचान दीपिका के रूप में हुई है. आशंका है कि मां ने बेटी का गला घोटकर हत्या की और दम घुटने से उसकी जान चली गई. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी.

बच्ची मांग रही थी खाना

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नंदगांव के रोशन लाल परिवार के साथ दखड़ू माजरा में किराये के मकान में रहते हैं. सोमवार सुबह उसकी पत्नी बेहद गुस्से में थी और आठ वर्षीय बेटी पर गुस्सा कर रही थी. इस दौरान आरोपी मां ने बच्ची को खाना भी नहीं दिया और उसकी पिटाई भी की. बच्ची ने पिता से मारपीट की बात कही औऱ बताया कि उसे दूध नहीं दिया. इस पर बच्ची ने पिता से बिस्कुट की मांग की तो वह पास ही की दुकान पर चले गए. इसी दौरान सब्जी बेचने वाले एक युवक ने उसे आवाज देकर बताया कि उसकी पत्नी बच्ची को पीट रही है. जब वह कमरे में पहुंचे तो बेटी को फर्श पर बेहोश पड़ी थी.

सोमवार को बच्ची को उसका पिता अस्पताल लेकर पहुंचा था. अस्पताल से सूचना मिलने के बाद बद्दी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. आरोपी महिला की पहचान पूनम निवासी गांव नंदगांव उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. परिवार में दो बेटियां हैं और हैं. दीपिका बड़ी बेटी थी. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेजा गया है.

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने जांच में जुटे अधिकारियों और ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है. बच्ची के पिता के बयान के आधार पर महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है.



Source link