अचानक लिफ्ट में फंस गए नरोत्तम मिश्रा, अटक गईं सभी की सांसें; ऐसे निकले बाहर


Last Updated:

Narottam Mishra: ग्वालियर में नरोत्तम मिश्रा एक कोचिंग सेंटर का उद्धाटन करने पहुंचे थे, लेकिन वह यहां पर एक लिफ्ट में फंस गए. जैसे ही वह पहले फ्लोर से तीसरे फ्लोर की तरफ जा रहे थे, तभी दूसरे फ्लोर के करीब पहुंचते ही लिफ्ट बंद हो गई. इससे नरोत्तम मिश्रा अंदर फंस गए. बाद में 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया.

Top Deals Inside

अचानक लिफ्ट में फंस गए नरोत्तम मिश्रा, अटक गईं सभी की सांसें; ऐसे निकले बाहरZoom

लिफ्ट में फंस गए नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश की राजनीति में पिछले कुछ समय से पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा चर्चा में रहे हैं. दतिया उपचुनाव में उनका नाम खूब गूंजा था. अब वह एक अलग वजह से चर्चा में हैं. वह ग्वालियर में एक कोचिंग सेंटर के उद्धाटन समारोह में पहुंचे थे, जहां वह ग्वालियर के लश्कर क्षेत्र स्थित जयेंद्रगंज में अचानक लिफ्ट में फंस गए. यहां वह एक स्पोकन इंग्लिश कोचिंग क्लासेस की नई शाखा का आधिकारिक शुभारंभ करने पहुंचे थे. लेकिन पहले फ्लोर से तीसरे फ्लोर की ओर बढ़ते ही तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट बीच रास्ते (दूसरे फ्लोर) में ही अटक गई. देखते ही देखते पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और करीब 15 मिनट तक सुरक्षाकर्मियों से लेकर आयोजकों की सांसें अटकी रहीं. बाद में नरोत्तम को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

दूसरे फ्लोर पर फंस गई लिफ्ट
बताया जा रहा है कि जयेंद्रगंज स्थित संजय कॉम्प्लेक्स के सामने वाली इमारत में ‘ग्वालियर नंबर 01 स्पोकन इंग्लिश क्लासेस’ की नई ब्रांच का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस खास मौके पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था. जब नरोत्तम पहुंचे, तो उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इसके बाद वे तीसरे फ्लोर पर स्थित कोचिंग सेंटर जाने के लिए पहले फ्लोर से लिफ्ट में सवार हुए. जैसे ही लिफ्ट ऊपर की ओर बढ़ी, दूसरे फ्लोर पर पहुंचते ही अचानक किसी तकनीकी खराबी (टेक्निकल फॉल्ट) की वजह से रुक गई. लिफ्ट न तो ऊपर जा रही थी और न ही नीचे आ रही थी. इससे सभी परेशान हो गए.

15 मिनट की मशक्कत के बाद बाहर निकले नरोत्तम मिश्रा
लिफ्ट के अचानक अटकते ही बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों, पुलिस अधिकारियों और कोचिंग आयोजकों के हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में तकनीकी कर्मचारियों और स्थानीय स्टाफ ने लिफ्ट का दरवाजा खोलने का प्रयास शुरू किया. अंदर पूर्व गृहमंत्री फंसे हुए थे, इसलिए हर कोई बेहद तनाव में था. करीब 10 से 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार कर्मचारियों ने लिफ्ट का इमरजेंसी दरवाजा खोला और नरोत्तम मिश्रा को पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाला.



Source link