Meen Rashifal: त्रिकोण योग से बल्ले-बल्ले! आज हर क्षेत्र में होगा लाभ, पढ़ें मीन राशिफल

Meen Rashifal: त्रिकोण योग से बल्ले-बल्ले! आज हर क्षेत्र में होगा लाभ, पढ़ें मीन राशिफल


Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 14 October 2026: व्यापार और करियर की बात करें, तो मीन राशि के जातकों के भाग्य भाव में चंद्रमा और गुरु की अनुकूल स्थिति के चलते आज (14 अक्टूबर 2026, दिन बुधवार) कोई नया और बड़ा मौका मिल सकता है. आज के लिए शुभ अंक 3 और 4 हैं. पैसों के लेनदेन और पार्टनरशिप से जुड़े कामों में जल्दबाजी करने से बचें.

Top Deals Inside

सागर. मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन (14 अक्टूबर 2026, दिन बुधवार) पॉजिटिव एनर्जी और प्रॉफिट से भरपूर रहेगा. नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा का पूजन करें. आज ग्रहों के शुभ योग बन रहे हैं. शुभ त्रिकोण योग बनने से कार्यों को गति मिलेगी, रुके हुए कार्य पूरे होंगे और प्रेम संबंध ठीक रहेंगे. सागर के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक पटेरिया ने लोकल 18 से कहा कि आज नवरात्रि का चौथा दिन है, जो मां कुष्मांडा को समर्पित है. चंद्रमा के नक्षत्र गोचर से आपकी आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. देवी मां की असीम कृपा से आपके मन में सकारात्मक विचारों का संचार होगा. जो योजनाएं लंबे समय से अटकी हुई हैं, वो आज अचानक रफ्तार पकड़ सकती हैं. जीवन में शांति महसूस करेंगे.

मीन राशि वालों के लिए आज 3 और 4 अंक शुभ रहेंगे. विशेष रूप से 3 नंबर भाग्यशाली रहेगा. आज का शुभ रंग नींबू पीला और हरा है. कुछ कार्यों के लिए काला रंग भी अनुकूलता दे सकता है. शुभ दिशा उत्तर पूर्व और पश्चिम दिशा होगी. आज इन दिशाओं में यात्रा करेंगे, तो लाभ की प्राप्ति होगी.

व्यापार और करियर की बात करें, तो मीन राशि वालों के भाग्य भाव में चंद्रमा और गुरु की अनुकूल स्थिति के कारण कोई नया और बड़ा अवसर मिल सकता है. सरकारी कार्यों या अटके हुए व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी. हालांकि पैसों के लेनदेन और पार्टनरशिप से जुड़े काम में जल्दबाजी से बचें. व्यावहारिक कदम उठाना सही हो सकता है.

परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा. किसी पुराने मित्र या परिचित से संपर्क होने पर मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक बातचीत हो सकती है. परिवार में शाम तक कोई खुशखबरी आ सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा.

मीन राशि वालों के लिए अगर थकान और मानसिक तनाव जैसी चीजों को छोड़ दें, तो दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए योग-प्राणायाम करें. किसी भी चीज को सहजता से स्वीकार करें, तो दिन ठीकठाक रहेगा. नियमित दिनचर्या को अपनाएं. आज दांतों और गले से संबंधित परेशानी हो सकती है, सतर्क रहें.

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को सफेद मिठाई या मालपुआ का भोग लगाएं. पूजा के बाद इसे कन्याओं में वितरित कर दें. आज आपको माथे पर केसर का तिलक लगाना है. इससे गुरु मजबूत होंगे. कार्यों में जो बाधा आ रही है, वो दूर होगी. आज बुधवार का दिन है, इसलिए विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश को दूर्वा और मोदक चढ़ाएं. ऐसा करने से व्यापार में वृद्धि और बुद्धि प्राप्त होगी. हरे रंग का उपयोग सफलता की ओर ले जाएगा.



Source link