Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: 13 अक्टूबर को वृषभ राशि वालों के लिए कारोबार में फायदा होने के योग हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन और रिश्तों में सावधानी बरतना भी जरूरी होगा. काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के मुताबिक, मंगलवार को आपका कोई अटका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है और पुराने दोस्त से मुलाकात भी संभव है. ऐसे में जानिए वृषभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहेगा, आज आपका शुभ रंग और अंक क्या है, साथ ही आज कौन-सा उपाय करना आपके लिए लाभकारी माना गया है.
Vrishabh Rashifal: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज विशाखा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर तुला से वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
बिजनेस में होगा फायदा
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं. आज उन्हें अचानक धन का लाभ हो सकता हैं. आज आपकी व्यवसायिक यात्रा पर जाएंगे तो इससे आपको फायदा भी जरूर होगा. आज आप धैर्य के साथ काम करेंगे तो आपके काम भी जरूर बनेंगे. जो लोग नौकरी कर रहें है आज उन्हें ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत हैं. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं तो आज आप तनाव में भी जरूर रहेंगे. आज आपको बॉस से फटकार भी लग सकती है.
यहां मिलेगा सुरक्षित रिटर्न
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड के बजाए यदि सरकारी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको सुरक्षित रिटर्न मिलेगा और आपके पैसे भी सेफ रहेंगे. आज आप चाहें तो किसी प्लॉट में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं.
पार्टनर से होगा टकराव
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर है आज उनका लव लाइफ में थोड़ा तनाव देखने को मिलेगा. आज आपके पार्टनर से छोटी मोटी बातों पर झगड़ा हो सकता हैं. आज आप अपने वाणी पर संयम जरूर रखें. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे.
बजरंगबली की करें पूजा
आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक संकट मोचन हनुमान जी की आराधना जरूर करें. आज आप यदि सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो इससे आपके जीवन के संकट जरूर दूर होंगे.