गेंद पकड़ रहे थे या मछली? केशव महाराज के कैच को देख बल्लेबाज ने पकड़ा सिर
Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बेशक अपना शिकंजा कस लिया हो, लेकिन पहली पारी में उसकी भी हालत खराब हो गई थी. हालांकि, मैट रेनेशॉ ने 190 रनों की दमदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिला दी. शानदार फॉर्म में चल रहे मैट रेनेशॉ को दूसरी पारी में केशव महाराज ने आउट किया. केशव ने अपनी ही गेंद पर रेनेशॉ का एक अतरंगी कैच लपका.
केशव महाराज तीन कोशिश में पकड़ी कैच
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर फील्डिंग के दौरान एक से बढ़कर एक अजीब चीजें देखने को मिलती हैं. कई बार तो उन चीजों को देखकर यकीन नहीं हो पाता है. ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच में देखने को मिला, जब केशव महाराज ने एक ऐसा कैच लपका जिसे देखकर बल्लेबाज मैट रेनेशॉ ने भी अपना सिर पकड़ लिया होगा. शानदार फॉर्म में चल रहे रेनेशॉ को यह यकीन नहीं हो रहा होगा कि केशव महाराज ने आखिर कैसे गिरते-पड़ते गेंद को जमीन छूने से पहले अपने हाथों में जकड़ लिया.
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में, केशव महाराज की गेंद पर मैट रेनेशॉ एक सीधा शॉट खेलते हैं. लो-ग्राउंडेड उस शॉट पर महाराज ने नीचे झुकते हुए कैच के लिए अपने दोनों हाथ आगे किए, लेकिन गेंद छिटक गई. इस दौरान केशव ने अपना संतुलन खो दिया था, लेकिन गेंद पर उनकी निगाहें टिकी हुई थीं. पहली बार जब गेंद छिटकी तो वह उनके कंधे पर लगी. इसके बाद गेंद जमीन की तरफ गिरने लगी, लेकिन अंतिम समय पर उन्होंने अपने हाथ गेंद के नीचे लाए और फिर एक क्लीन कैच पूरा किया. इस तरह मैट रेनेशॉ 82 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, पहली पारी में उन्होंने 190 रन बनाकर पहले ही अपनी कसर पूरी कर ली थी.
View this post on Instagram