Saudi Arabia 1500 Flight Cancellation: सऊदी अरब में मचा हड़कंप 1500 उड़ानें रद्द होने से फंसे तीर्थयात्री 3 हवाई अड्डों पर मंडरा रहा खतरा


Last Updated:

Saudi Arabia 1500 Flight Cancellation: सऊदी अरब में जिस तरह हवाई अड्डों को निशाना बनाकर हमले किए जा रहे हैं, उसके बाद यहां हड़कंप सा मच गया है. सबसे ज्यादा दिक्कत उन तीर्थयात्रियों को उठानी पड़ रही है, जो यहां उमरा के लिए गए थे और फंस गए.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

सऊदी अरब में मचा हड़कंप, 1500 उड़ानें रद्द, 3 हवाई अड्डों पर फंसे तीर्थयात्रीZoom

1500 उड़ानें कैंसिल होने से मचा हड़कंप. (सांकेतिक तस्वीर)

Saudi Unrest Flight Cancel: यमन के हूती विद्रोहियों पर लगाए गए हमलों के आरोपों के बीच सऊदी अरब में हवाई यात्राएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. आज भी देश के तीन प्रमुख हवाई अड्डों पर बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द रहीं. इसका असर आम यात्रियों के साथ-साथ उमरा करने जाने वाले तीर्थयात्रियों पर भी पड़ा है. कई यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ है. उड़ानों पर असर से धार्मिक यात्राएं भी प्रभावित हुई हैं.

कई वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर विमान में सवार होने की तैयारी कर रहे यात्रियों के बीच हमले के बाद अफरा-तफरी दिखाई गई. बांग्लादेश के प्रवासी कल्याण मंत्रालय के मुताबिक हमले के बाद रियाद में करीब 500 बांग्लादेशी यात्री फंस गए. सऊदी के एविएशन ऑफिशियल्स के मुताबिक 10 अक्टूबर के हमले में 13 लोगों की मौत हुई और 300 से ज्यादा घायल हुए. 11 अक्टूबर के हमले में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई. दम्माम एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया गया.

1500 उड़ानें की गईं रद्द 

  1. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे तक  रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 436 उड़ानें रद्द हो चुकी थीं. यह उस दिन की निर्धारित उड़ानों का लगभग 64 प्रतिशत था.
  2. जेद्दा के किंग अब्दुलअजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 115 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि दम्माम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 63 उड़ानों का संचालन नहीं हो सका. इससे पहले 11 अक्टूबर को भी यही हाल था, जब रियाद एयरपोर्ट पर 655 उड़ानें रद्द हुईं, जो निर्धारित सेवाओं का करीब 98 प्रतिशत थीं.
  3. 10 अक्टूबर को हुए हमले के बाद सुरक्षा कारणों से यहां उड़ानों का संचालन कुछ समय के लिए रोक दिया गया था. जेद्दा में रविवार को 158 उड़ानें रद्द हुईं और 393 उड़ानों में देरी हुई. वहीं दम्माम में 58 उड़ानें रद्द हुईं और 115 देरी से चलीं. आंकड़ों के मुताबिक 11 अक्टूबर को तीनों एयरपोर्ट पर कुल 871 उड़ानें रद्द होने के रिकॉर्ड दर्ज हुए, जबकि आज ये संख्या 614 रही.

यूएई की भी रद्द कीं उड़ानें 

इस संकट का असर सऊदी अरब से बाहर की हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है. एतिहाद एयरवेज ने 13 अक्टूबर तक अबू धाबी से रियाद, जेद्दा और दम्माम जाने वाली कुछ उड़ानें रद्द की हैं. एमिरेट्स ने दुबई से सऊदी अरब के चुनिंदा शहरों की सेवाएं रद्द की हैं, जबकि फ्लाईदुबई ने रियाद की उड़ानों पर लगी रोक 14 अक्टूबर तक बढ़ा दी है. वहीं दुबई स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास ने उड़ानें रद्द होने के कारण यूएई में फंसे सऊदी नागरिकों को वापस पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की है.



Source link