अंत से आरंभ तक… होंठों पर सिरगेट, आखों में बदला लेकर आ रहे सनी देओल, छाया ‘सूर्या’ का पहला लुक


Last Updated:

Sunny Deol Suryaa First Look: सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्या को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी इस फिल्म का पहला लुक जारी हो गया है. सूर्या के पहले पोस्टर में सनी देओल होठों पर सिगरेट और आखों में बदला लिए इंटेंस लुक में दिख रहे हैं. उनका लुक आउट होते ही छा गया है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी हो गया है.

Top Deals Inside

अंत से आरंभ तक... होंठों पर सिरगेट, आखों में बदला लेकर आ रहे सनी देओलZoom

सनी देओल की अगली फिल्म ‘सूर्या’ का पोस्टर रिलीज हो गया है.

नई दिल्ली.  सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार अंदाज में नजर आने के लिए तैयार हैं. उनकी अगली फिल्म ‘सूर्या’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म के मेकर्स ने इसका इंटेंस मोशन पोस्टर जारी करने के साथ ही थिएट्रिकल रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. सनी देओल की यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले पोस्टर में सनी देओल बिलकुल अलग और अनदेखे अंदाज में नजर आने वाले हैं.

फिल्म के पहले लुक में सनी देओल का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है. मोशन पोस्टर सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है. हालांकि, फिल्म की कहानी और सनी के किरदार से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

सनी देओल की ‘सूर्या’ का पहला लुक जारी हो गया

20 नवंबर को रिलीज होगी ‘सूर्या’

‘सूर्या’ का निर्देशन एम. पद्मकुमार कर रहे हैं. वहीं, कमल मुकुट इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट ने एमएम मूवीज के बैनर तले किया है. सनी देओल पिछले कुछ समय से अपनी फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. ऐसे में ‘सूर्या’ की रिलीज डेट के ऐलान ने उनके प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है. अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और कहानी से जुड़ी अगली जानकारी का इंतजार है. फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने जा रही.

सनी देओल की पिछली फिल्म की बात करें तो वो ‘बंटवारा 1947’ थी. ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी जिसकी कहानी भारत के विभाजन के दौर पर आधारित है. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा का किरदार निभाया है, जबकि प्रीति जिंटा उनकी पत्नी हमीदा के रोल में नजर आईं. शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी फिल्म का हिस्सा हैं.

‘बंटवारा 1947’ दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई थी. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था. इस फिल्म के लिए सनी देओल ने कई साल बाद राजकुमार संतोषी से हाथ मिलाया था. दोनों की जोड़ी ने 90 के दशक में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं जिससे दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई थीं. हालांकि बंटवारा 1947 उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई थी.



Source link