‘क्या MP में वापसी चाहते हैं?’, शिवराज सिंह चौहान के धरने पर उठे सवाल, एक ने कहा- मोहन यादव को फंसा रहे हैं


Last Updated:

Shivraj Singh Chouhan Protest: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के बुधनी के कोस्मी गांव में घर तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से मिलने पहुंचे. उन्होंने वन विभाग और ज़िला प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की. उन्होंने प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय, नए घर और न्याय दिलाने का वादा किया. साथ ही सरकार की नीतियों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि वे प्रशासन को सबक सिखाएंगे. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शिवराज के इस प्रदर्शन को लोग अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं. कोई उन्हें सपोर्ट कर रहा है, तो कोई उनपर गरीबों के नाम पर पॉलिटिक्स करने का आरोप लगा रहा है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

'क्या MP में वापसी चाहते हैं?', शिवराज सिंह चौहान के धरने पर उठे सवालZoom

शिवराज सिंह ग्रामीणों संग प्रोटेस्ट पर बैठे.

Shivraj Singh Chouhan Protest: केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल अपनी पार्टी की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. वह बुधनी विधानसभा के कोस्मी गांव में ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे. वन विभाग और जिला प्रशासन ने मिलकर इन ग्रामीणों घर पर बुलडोजर चलाया. उनके घरों को तोड़ दिया. ग्रामीणों ने खासतौर पर महिलाओं ने शिवराज सिंह आप बीती बताई और छाती पीट-पीट कर रोने लगी. इस पर शिवराज सिंह ने नाराजगी जताई और मध्य प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि गरीब परिवारों को बेघर करने के लिए ज़िम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने घरों को तोड़ने, फ़सलों को नुकसान पहुंचाने और कुओं को मिट्टी से भरने की घटनाओं को शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि जिन घरों में कभी बच्चों की चहल-पहल हुआ करती थी, वहां अब उनके रोने की आवाज़ें सुनाई दे रही हैं और महिलाएं इस तबाही पर रो रही हैं. वह काफी देर तक धरने पर बैठे रहे. शिवराज सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

शिवराज सिंह के विरोध प्रदर्शन के इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. इसके अलावा, कई सवाल उठा रहे हैं कि शिवराज अपनी सरकार का विरोध क्यों कर रहे हैं? क्या मध्य प्रदेश बीजेपी में भी दो फाड़ हो रही है? क्या सीएम मोहन याजव के काम से शिवराज सिंह चौहान खुश नहीं है?

तुषार द्विवेदी नाम के एक यूजर ने लिखा, “क्या BJP नेता लोगों के साथ “गुड कॉप – बैड कॉप” वाला खेल खेल रहे हैं? क्या सरकार और जन-प्रतिनिधियों को बताए बिना ऐसी कोई कार्रवाई कभी होती है? अफ़सरों पर दोष क्यों मढ़ना और अपनी ही पार्टी के जन-प्रतिनिधियों से सवाल क्यों नहीं पूछना?” वहीं, अतुल मोदानी नाम के यूजर ने लिखा, “वह प्रमाणित कर रहे हैं उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में गलत नियमों से काम कर रही है.”

बीजेपी पर गुड कॉप और बैड कॉप का आरोप.

शिवराज सिंह चौहान पर मोहन यादव को फंसाने के आरोप

शाहनवाज नाम के यूजर ने लिखा, “मामा बहुत चालाक हैं; वे मोहन यादव को फंसा रहे हैं. हालांकि, ऐसे फ़ैसले कभी भी बिना चर्चा और सरकार की राय के नहीं लिए जाते, जिसमें केंद्र सरकार भी शामिल होती है. लेकिन ‘मामा’ को अपनी अच्छी छवि बनाए रखनी है, इसलिए वे राज्य सरकार को ही दोषी ठहरा रहे हैं. राहुल कुमार चौहान ने एक्स पर लिखा, “क्या वह मध्य प्रदेश में वापस आने की प्लानिंग कर रहे हैं. वह अच्छे नहीं हैं, एक एवरेज मुख्यमंत्री थे लेकिन वर्तमान सीएम से अच्छे हैं.”

क्या मध्य प्रदेश में वापसी चाहते हैं शिवराज सिंह?

क्या व्यापमं शिवराज सिंह चौहान के आड़े आया?

एक यूजर ने लिखा, “असल में वह यह कहना चाह रहे हैं कि मैं फिर से CM बनना चाहता हूं. लेकिन ‘व्यापम’ ही असली रोड़ा है…!” एक और यूजर ने लिखा, “यह सिर्फ़ दिखावा है. हमारे लोग बहुत भोले-भाले हैं और अफ़सोस की बात है कि वे इसकी असलियत नहीं समझ पाते.”

शिवराज सिंह पर विशुद्ध राजनीति के आरोप.

शिवराज सिंह और मोहन यादव के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा?

आलोक राय नाम के यूजर ने लिखा, “ये पूरा घटनाक्रम बता रहा है की मोहन जी और मामा जी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.” एक यूजर ने तो उन्हें केंद्रीय मंत्रीमंडल से इस्तीफा देकर एमपी में वापिस आने की नसीहत दी और लिखा,”मगरमच्छ के आंसू मत बहाओ. अगर दम है तो पार्टी और मंत्रिमंडल से इस्तीफा दो. अधिकारयों को क्यों दोष देते हो. सरकार तो तुम्हारी ही है.”



Source link