Ground Report: मऊ हाई टेंशन बिजली के तार बने ग्रामीण व विद्यालय के छात्रों के लिए मुसीबत, डर के साए में जी रहे लोग

Ground Report: मऊ हाई टेंशन बिजली के तार बने ग्रामीण व विद्यालय के छात्रों के लिए मुसीबत, डर के साए में जी रहे लोग


Last Updated:

मऊ जनपद में आए दिन हाई टेंशन तार की चपेट में आने से लोगों की मौत हो रही है. फिर भी प्रशासन जाग नहीं रहा है, घर के छत पर ऊपर से कुछ दूरी पर ही गुजर रहे हाई टेंशन के तार लोगों के लिए समस्या बनी हुई है.  लोकल 18 से बात करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर धर्म सिंह गौतम ने बताया कि हाई टेंशन की तार जो लोगों के घरों से गुजर रहे हैं, इससे तमाम दिक्कतें हो रही हैं. हाई टेंशन तार के साथ-साथ एलटी की तार ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगर क्षेत्र में घरों के छत से कुछ दूरी पर गुजर रहे हैं.

Top Deals Inside

मऊः जनपद में हाई टेंशन बिजली के तार ग्रामीण व विद्यालय के लिए मुसीबत बने हुए हैं. आम नागरिकों का कहना है कि मऊ जनपद में आए दिन हाई टेंशन तार की चपेट में आने से लोगों की मौत हो रही है. फिर भी प्रशासन जाग नहीं रहा है, घर के छत पर ऊपर से कुछ दूरी पर ही गुजर रहे हाई टेंशन के तार लोगों के लिए समस्या बनी हुई है.  लोकल 18 से बात करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर धर्म सिंह गौतम ने बताया कि हाई टेंशन की तार जो लोगों के घरों से गुजर रहे हैं, इससे तमाम दिक्कतें हो रही हैं. हाई टेंशन तार के साथ-साथ एलटी की तार ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगर क्षेत्र में घरों के छत से कुछ दूरी पर गुजर रहे हैं. जिससे ग्रामीणों को भाई बना रहता है कि कहीं कोई दवा खास ना हो जाए और वर्तमान में देखा जा रहा है कि हाई टेंशन तार की चपेट में आने से कई मौत हो चुकी है.

यह कहीं ना कहीं बिजली विभाग की लापरवाही है यदि बिजली विभाग जागरूक होकर के बिजली के केबिलो की सही व्यवस्था कर दे तो कोई हादसे नहीं होते. घरों के साथ-साथ किसानों के खेतों से भी तर भूमि से कुछ दूरी पर गुजरते हैं जिससे किसानों को खेती करने में परेशानियां होती हैं और उनकी खेती प्रभावित होती है. बिजली विभाग से मांग है कि वह सक्रिय होकर सभी तारों को मरम्मत करते हुए उसे व्यवस्थित करें जिससे बिजली के चपेट में आने से कोई हादसा न हो सके.

ग्रामीण से लेकर नगर क्षेत्र में हाई टेंशन तार बने लोगों के मुसीबत

राजेंद्र यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी बताते हैं बिजली विभाग की इस लापरवाही से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. हाल ही में मऊ में तीन युवकों की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से छत पर मौत हो गई थी उसके बाद से पूरा जनपद भय के माहौल में जी रहा है जिनके घरों के ऊपर से हाई टेंशन तार गुजर रहे हैं. बरसात के मौसम में कहीं कोई अनहोनी न हो जाए. ग्रामीण क्षेत्र से लेकर नगर क्षेत्र में बिजली के तार लोगों के छत से गुजर रहे हैं जो दुर्घटना के कारण बन रहे हैं जबकि इसी जनपद से ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री आते हैं. कागजों में तो तार बदल दिए जाते हैं लेकिन धरातल पर तार नहीं बदले जाते जिससे खतरे और बढ़ जाते हैं. बिजली विभाग से मांग है कि आम ग्रामीणों के घरों के ऊपर से जो तार गुजर रहे हैं उसकी सुनिश्चित जगत चिन्हित करके हटाया जाए. जिससे घरों पर कोई दिक्कत ना हो लोग आसानी से छत पर चढ़ सकें और किसी हादसे के शिकार न हो.

प्राथमिक विद्यालय में हाई टेंशन तार से बना रहता भय

प्राथमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गालिबपुर के प्रधानाचार्य अरविंद बताते हैं कि उनके विद्यालय के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार शिक्षकों व छात्रों के बीच भय बनाया हुआ है. कई बार संबंधित विभाग को लेटर लिखा गया लेकिन आज तक तार नहीं हटाया गया बरसात के मौसम में इस हाई टेंशन तार से खतरा बना रहता है और हादसे का डर बना रहता है. सबसे अधिक दिक्कत बरसात के मौसम में होती है क्योंकि तार के नीचे से होकर सभी लोगों को गुजरना पड़ता है और यह डर बना रहता है कहीं केवल टूट न जाए जिससे कोई हादसा ना हो जाए.

शासन प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग है कि इस तार की सही व्यवस्था कराई जाए जिससे विद्यालय के पठान प्रक्रिया में कोई बाधा ना आए. इस बाबत बिजली अधिकारी आशीष ने बताया कि जिन लोगों ने बिजली विभाग के बिछाए गए तार के नीचे अपना नए में मकान बनाए हैं उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा तथा नए में किसी के घर के ऊपर से बिजली विभाग तार अब नहीं बिछाएगा.



Source link