6 साल बाद कमबैक करेंगी बिपाशा बसु, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में होगा अहम रोल, ये 2 एक्टर भी आने वाले हैं नजर


Last Updated:

एक्टिंग की दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस बिपाशा बसु अब फिर से अपने फैंस का दिल जीतने आ रही हैं. तकरीबन छह साल बाद वह फिर से एक्टिंग की दुनिया में कमबैक कर रही हैं. जल्द ही वह फिल्ममेकर हंसल मेहता की नई क्राइम ड्रामा सीरीज में नजर आने वाली हैं. फिलहाल वह इस सीरीज की शूटिंग कर रही हैं. सीरीज में उनके अलावा सनी कौशल और विशाल जेठवा भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

6 साल बाद कमबैक करेंगी बिपाशा बसु, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में होगा अहम रोलZoom

फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट (फोटो साभार: instagram@Bipasha Basu)

नई दिल्ली. लंबे समय बाद बॉलीवुड की हॉरर क्वीन बिपाशा बसु कमबैक करने जा रही हैं. वह जल्द ही फिल्ममेकर हंसल मेहता की अपकमिंग सीरीज में नजर आएंगी. पूरे 6 साल बाद वह फिर से एक्टिंग करने वाली हैं. इससे पहले वह साल 2020 में वेब सीरीज में नजर आई थीं. इस नई क्राइम ड्रामा सीरीज में नजर में उनके साथ सनी कौशल और विशाल जेठवा भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. इसी सीरीज की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है.

बिपाशा बसु की ये सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. फिलहाल शो का नाम और रिलीज डेट सामने नहीं आई है. इससे पहले बिपाशा साल 2015 में आई हॉरर फिल्म ‘अलोन’ में नजर आई थीं. इसके बाद से ही वह एक्टिंग की दुनिया से दूर रहीं. साल 2020 में उन्होंने एक सीरीज की और अब वह कमबैक करने जा रही हैं.

छह साल बाद दिखेगा बिपाशा बसु का जलवा

बिपाशा बसु काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. लेकिन अब उनके फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना हैं. वह जल्द ही हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही एक नई सीरीज से वापसी कर रही हैं. प्राइम वीडियो ने सोमवार को इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दर्शकों को दी है. सीरीज की कहानी कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है. वहीं, प्रभलीन संधू अपने प्रोडक्शन हाउस Almighty Motion Pictures के बैनर तले इसे बना रही हैं. बिपाशा का साल 2020 में आई वेब सीरीज ‘डेंजरस’ के बाद ये पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट है.

क्या होगी बिपाशा की सीरीज की कहानी?

हंसल मेहता की इस क्राइम ड्रामा सीरीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. सीरीज की कहानी एक छोटे से शहर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धीरे-धीरे हेरोइन के बड़े बिजनेस का केंद्र बनता जा रहा है. इस सीरीज की कहानी में अपराध, पुलिस और सिस्टम के भीतर चलने वाले दबाव को बखूबी दिखाया जाएगा.सीरीज में सनी एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं. वह सीरीज में अपराधियों के साथ-साथ सिस्टम के अंदर मौजूद ताकतवर लोगों का भी सामना करते नजर आएंगे.

एक्टिंग की दुनिया में लौटी बिपाशा
(फोटो साभार: instagram@Bipasha Basu)

क्या होने वाला है बिपाशा का रोल

बिपाशा बसु इतने वक्त बाद फिर से एक्टिंग करती नजर आएंगी तो हर कोई जानना चाहता है कि आखिर फिल्म में उनका रोल क्या होने वाला है. लेकिन अब तक सीरीज में बिपाशा और विशाल जेठवा के रोल को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इतना ही नहीं मेकर्स ने अब तक सीरीज के नाम और रिलीज डेट के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है.

बता दें कि साल 2020 में बिपाशा क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में नजर आई थीं. इससे पहले और बाद में भी वह एक्टिंग से दूर रहीं. अप्रैल 2016 में उन्होंने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. साल 2022 में दोनों बेटी देवी के माता-पिता बने.इसके बाद बिपाशा ने करियर छोड़ बेटी को अपना सारा समय दिया और अब वह हंसल मेहता की नई सीरीज के जरिए एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही हैं.



Source link