जम्मू-कश्मीर के पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन ब्लास्ट में लश्कर कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर


होमताजा खबरदेश

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लश्कर कमांडर समेत 4 आतंकी हुए ढेर

Last Updated:

आतंकियों का समूह कृष्णा घाटी सेक्टर के नंगी टकरी इलाके से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान वे बारूदी सुरंगों से घिरे इलाके में पहुंच गए, जहां हुए जोरदार विस्फोट में चारों आतंकियों की मौके पर ही मौत हो गई.

Top Deals Inside

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लश्कर कमांडर समेत 4 आतंकी हुए ढेरZoom

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकियों की लैंडमाइन ब्लास्ट में मौत हो गई.

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकियों की लैंडमाइन ब्लास्ट में मौत होने की खबर है. इनमें लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक शीर्ष कमांडर भी शामिल बताया जा रहा है.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों का समूह कृष्णा घाटी सेक्टर के नंगी टकरी इलाके से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान वे बारूदी सुरंगों से घिरे इलाके में पहुंच गए, जहां हुए जोरदार विस्फोट में चारों आतंकियों की मौके पर ही मौत हो गई.

सूत्रों के अनुसार, मारे गए आतंकियों की पहचान मोहम्मद इश्तियाक, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद वकास और मोहम्मद आसिम के रूप में बताई गई है. इनमें मोहम्मद फैजान को लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर बताया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि चारों आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) के हजीरा तहसील के मंडला और मदारपुर इलाके के रहने वाले थे.

गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के अग्रिम इलाकों में घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं. फिलहाल, घटना से जुड़ी आधिकारिक पुष्टि और अन्य विवरणों का इंतजार है.



Source link