Last Updated:
नवरात्रि पर बलूचों ने भारत और बलूचिस्तान के हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं दीं. संदेश में मां दुर्गा से सुख-समृद्धि, साहस और बेहतर भविष्य की कामना के साथ सभी समुदायों के बीच दोस्ती, आपसी सम्मान और शांति मजबूत करने की अपील की गई.
नवरात्रि पर रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान की ओर से भारत और बलूचिस्तान के हिंदू समुदाय को शुभकामना संदेश
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के पावन अवसर पर “बलूचों” की ओर से भारत और बलूचिस्तान के हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं दी गई हैं. इस संदेश में सभी के जीवन में शांति, समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई है. संदेश में मां दुर्गा से प्रार्थना की गई कि वह सभी को मुश्किलों का सामना करने का साहस, चुनौतियों से लड़ने की ताकत और बेहतर भविष्य की उम्मीद दें. साथ ही, कामना की गई कि नवरात्रि का यह पावन त्योहार हर घर में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए.
दोस्ती और आपसी सम्मान मजबूत करने का संदेश
रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान संगठन की ओर से जारी शुभकामना संदेश में भारत और बलूचिस्तान के हिंदू समुदाय के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया. इसमें कहा गया कि नवरात्रि का त्योहार सभी समुदायों के बीच दोस्ती, आपसी सम्मान और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के रिश्तों को मजबूत करे.
संदेश में इस बात पर जोर दिया गया कि सभी समुदायों के लोग एक-दूसरे की परंपराओं और मान्यताओं का सम्मान करें. त्योहारों के जरिए आपसी समझ, भाईचारे और शांति की भावना को बढ़ावा मिले.