Pakistan Quetta Plane Crash : पाकिस्तान का मिलिट्री विमान क्रैश, 2 पायलटों के उड़े चीथड़े, आसमान में अपनों की कब्र तैयार कर रहे शहबाज-मुनीर?

Pakistan Quetta Plane Crash : पाकिस्तान का मिलिट्री विमान क्रैश, 2 पायलटों के उड़े चीथड़े, आसमान में अपनों की कब्र तैयार कर रहे शहबाज-मुनीर?


पाकिस्तान की फौज इन दिनों दुश्मनों से कम, अपने ही ‘कबाड़’ विमानों से ज्यादा डर रही है! बलूचिस्तान के क्वेटा में एक बार फिर मौत ने आसमान से ऐसा तांडव मचाया कि पाकिस्तान सेना के दो पायलटों की सांसें हमेशा के लिए थम गईं. एक मामूली ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक हवा में ही ऐसा धड़ाम हुआ कि दोनों पायलटों के शवों के भी चिथड़े उड़ गए. आईएसएमआर (ISPR) की रिपोर्ट के मुताबिक, वजह बताई जा रही है, ‘तकनीकी खराबी’! लेकिन सवाल ये है कि आखिर कब तक पाकिस्तान के जवान इस कंगाली और घटिया मेंटेनेंस की भेंट चढ़ते रहेंगे?

पाकिस्तान के आसमान से जमीन पर आ गिरा ‘मुशशाक’

सोमवार का दिन पाकिस्तान आर्मी के लिए एक बार फिर काल बनकर आया. क्वेटा के नावां किल्ली इलाके में पाकिस्तान आर्मी एविएशन का ‘मुशशाक’ ट्रेनिंग विमान रोज की तरह अपनी उड़ान पर निकला था. अंदर बैठे पायलटों को क्या पता था कि ये उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होने वाला है.

दोपहर का वक्त था और अचानक विमान में ऐसी खतरनाक तकनीकी खराबी आई कि पायलटों को संभलने का एक सेकंड तक नहीं मिला. देखते ही देखते विमान अनियंत्रित होकर सीधा जमीन पर आ गिरा. टक्कर इतनी भीषण और भयानक थी कि विमान मलबे के ढेर में बदल गया. मौके पर जो मंजर था, उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं, चारों तरफ बिखरे विमान के टुकड़े और खून से सनी जमीन!

कौन थे पाकिस्तान के वो अभागे सैनिक?

  1. मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं: जो इस विमान में बतौर इंस्ट्रक्टर सवार थे और दूसरों को आसमान छूने के गुर सिखा रहे थे.
  2. कैप्टन अब्दुल समद: जो खुद एक ट्रेनी पायलट थे और मेजर से सीख ले रहे थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें हमेशा के लिए खामोश कर दिया.

जैसे ही हादसे की खबर इन दोनों के परिवारों तक पहुंची, चीख-पुकार मच गई. राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक ने रटी-रटाई संवेदनाएं तो जता दीं, लेकिन क्या इन खोखले आंसुओं से उन मांओं के बेटे वापस लौट आएंगे?

पाकिस्तान का रक्षा सिस्टम या मौत का कुआं?

ये कोई पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान सेना का कोई विमान इस तरह आसमान से जमीन पर आ गिरा हो. अगर आंकड़ों की बात करें तो पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तानी सेना के विमान ताश के पत्तों की तरह ढहे हैं.

  • जून महीना: मुजफ्फराबाद के पास Mi-17 हेलीकॉप्टर टेक-ऑफ करते ही क्रैश, सभी अंदर भस्म!
  • वही जून महीना: मर्दान में एयरफोर्स का रूटीन ट्रेनिंग विमान तबाह, दोनों पायलट ढेर!
  • पिछले साल सितंबर: चिलास में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, चालक दल के सभी 5 सदस्य खाक!

कंगाली की मार या घटिया मेंटेनेंस का रोना?

आखिर क्यों पाकिस्तान सेना के विमान बार-बार आसमान में दम तोड़ रहे हैं? क्या देश की कंगाल हो चुकी अर्थव्यवस्था का असर अब फौज के स्पेयर पार्ट्स और हथियारों पर भी पड़ रहा है? सच तो ये है कि पाकिस्तान की अंधी हुकूमत देश की जनता का पैसा आतंकवाद और हथियारों की होड़ में झोंक रही है, लेकिन अपनी ही सेना के विमानों को ठीक रखने के लिए फूटी कौड़ी नहीं है.

क्वेटा का ये हादसा सिर्फ एक तकनीकी खराबी नहीं है, बल्कि ये उस सड़ चुके सिस्टम का जीता-जागता सबूत है जो अपने ही देश के जवानों को सुरक्षित आसमान देने में बुरी तरह नाकाम हो चुका है!



Source link