आंंखों से झर-झर आंसू… हाय रे दीवानगी! अय्यर को आउट होते नहीं देख पाईं महिला
Last Updated:
Shreyas Iyer IND vs WI Female Fan crying: महिलाओं के बीच श्रेयस अय्यर का क्रेज इस कदर तक हावी है कि अगर वह जल्दी आउट हो जाए तो उनकी फीमेल फैंस आंसू बहाने लगती हैं. यकीन नहीं होता तो खुद देख लीजिए, कैसे इंदौर टी-20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रेयस अय्यर सिर्फ दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए तो उनकी महिला फैन खुद को रोने से नहीं रोक पाईं. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
श्रेयस अय्यर के आउट होते ही रोने लगीं महिला फैन
इंदौर में श्रेयस अय्यर की गजब दीवानगी देखने को मिली. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय कप्तान के आउट होते ही उनकी एक फैन गर्ल रोने लगीं. उनका आंसू बहाते भावुक पल कैमरा में कैद हो गया. दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर (रविवार) की रात दूसरा टी-20 मुकाबला खेला गया. भारत भले ही 12 रन से मैच जीत गया, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए.
दूसरी ही गेंद पर आउट हुए श्रेयस अय्यर
स्टैंड्स में बैठी लड़की अपने फेवरेट क्रिकेटर के जल्दी आउट होने का दुख सह नहीं पाई और आंखों से आंसू टपकने लगे. 8.2 ओवर में ईशान किशन के आउट होने के बाद जब क्रीज पर आए अय्यर आए तो इंदौरियों को पूरी उम्मीद थी कि आज उनके बल्ले से आतिशबाजी देखने को मिलेगी, लेकिन दाएं हाथ का यह अनुभवी बल्लेबाज अपनी पहली गेंद पर सिंगल लेने के बाद अगली गेंद पर और अगली गेंद पर रोस्टन चेज ने उन्हें LBW आउट कर दिया.
श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद लड़की का वीडियो वायरल
अभिषेक की 18 गेंद में फिफ्टी
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने भारत को बैटिंग के लिए बुलाया और अल्जारी जोसेफ ने दूसरे ही ओवर में संजू सैमसन (03) को पूरन के हाथों कैच करा दिया. यहां से अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंद में अर्धशतक बनाते हुए नए बल्लेबाज ईशान किशन के साथ पावरप्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 87 रन तक पहुंचाया.
एक ही ओवर में अय्यर और ईशान आउट
आठवें ओवर में स्कोर 100 रन तक पहुंच चुका था. मगर नौवां ओवर डबल झटका लेकर आया. दूसरी गेंद पर ईशान किशन स्टंप आउट हुए तो दो गेंद बाद श्रेयस अय्यर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. अगले ही ओवर में अभिषेक (30 गेंद में 69 रन) भी आउट हो गए, जिसस भारत का स्कोर 115/1 से 124/4 हो गया. भारत इसके बावजूद 233 रन बनाने में कामयाब रहा.
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (फोटो-स्टार स्पोर्ट्स स्क्रीनग्रैब)
लक्ष्य से 14 रन पीछे रह गया वेस्टइंडीज
भारत के 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम शिमरोन हेटमायर (43 रन, 26 गेंद, छह चौके, दो छक्के) और कामिल पूरन (42 रन, 27 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) की उम्दा पारियों के बावजूद सात विकेट पर 209 रन ही बना सकी. शमार स्प्रिंगर (11 गेंद में नाबाद 35, चार छक्के, दो चौके) ने अंत में तूफानी पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. भारत की ओर से अर्शदीप ने 44 रन पर तीन जबकि नमन धीर ने 39 रन पर दो विकेट चटकाए.