Public Opinion : ‘जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम’, मिर्जापुर के विंध्य कॉरिडोर ने जीता दिल, लोग बोले- घंटों परेशान होना पड़ता था

Public Opinion : ‘जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम’, मिर्जापुर के विंध्य कॉरिडोर ने जीता दिल, लोग बोले- घंटों परेशान होना पड़ता था


Last Updated:

Public Opinion Vindhyavasini Dham : विंध्य कॉरिडोर बनने के बाद मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी धाम की सूरत बदल चुकी है. आज नवरात्रि का पहला दिन है. भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन पहले की तरह किसी को कोई परेशानी नहीं हुई. लोकल 18 ने इस बारे में मंदिर दर्शन करने पहुंचे भक्तों से बात की. भदोही से आए दिनेश कुमार यादव कहते हैं कि आधे घंटे में दर्शन हो पूजन हो गया है. किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा. मऊ से आई वृंदा तिवारी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद यहां की तस्वीर बदल चुकी है.

Top Deals Inside

मिर्जापुर. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में नवरात्रि के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने मां का जयकारा लगाते हुए दर्शन पूजन किया. लोगों ने व्यवस्थाओं को लेकर जमकर तारीफ की. विंध्य कॉरिडोर बनने के बाद मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों की संख्या में वृद्धि हुई है. ऐसे में दूर-दराज से काफी संख्या में भक्ति दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. दर्शन के लिए आए भक्तों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तारीफ की और कहा कि उनकी वजह से ही धाम को नव्य स्वरूप मिला है. भदोही से आए दिनेश कुमार यादव ने लोकल 18 को बताया कि आधे घंटे में दर्शन हो पूजन हो गया है. पहले से भव्य और दिव्य व्यवस्था मां के धाम में हो गई है. दर्शन में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा.

बदल चुकी तस्वीर 

शिव तिवारी ने बताया कि पहले यहां पर आने पर घंटों तक परेशान होना पड़ता था. गलियां बेहद सकरी हुआ करती थीं, लेकिन कॉरिडोर बनने के बाद परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है. बेहद ही आसानी के साथ दर्शन में पूजन हो जाता है. पूरी तस्वीर बदल चुकी है. शिवांश तिवारी कहते हैं कि प्रशासन को धन्यवाद कि उनकी वजह से यहां व्यवस्थाएं बेहतरीन हुईं. चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था है. इस बार जो व्यवस्थाएं की गई हैं, वह बेहतरीन हैं.

आसानी से दर्शन

आजमगढ़ से आए सुरेश कुमार शर्मा बताते हैं कि मां के धाम में जब पहले आते थे, तो काफी धक्का मुक्की होती थी. आने और जाने में परेशानी होती थी, लेकिन अब यहां पर काफी सुविधा है. मऊ से आई वृंदा तिवारी ने कहा कि काफी सालों से यहां पर आ रहे हैं, लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद यहां की तस्वीर बदल चुकी है. उनकी वजह से भव्य कॉरिडोर बना. अब भक्तों को दर्शन पूजन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है. सावित्री सिंह ने कहा कि बहुत ही आसानी से दर्शन हो गया. व्यवस्थाओं की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है. इतना ही कहेंगे कि मां सबका कल्याण करें और सुख समृद्धि दें.



Source link