Aditya Kumar Singh IPS Resigns: लव मैरिज के बाद बदला था कैडर, 2023 में बने थे आईपीएस, अब आदित्य सिंह ने अचानक दिया इस्तीफा


Last Updated:

Aditya Kumar Singh IPS Resigns: महाराष्ट्र कैडर के 2023 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार सिंह ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय की सिफारिश पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. आईपीएस आदित्य कुमार सिंह को ओडिशा कैडर अलॉट हुआ था. शादी के आधार पर उन्होंने इंटर कैडर ट्रांसफर करवाया था.

Top Deals Inside

लव मैरिज के बाद बदला था कैडर, 2023 में बने थे आईपीएस, अब अचानक दिया इस्तीफाZoom

Aditya Kumar Singh IPS Resigns: आईपीएस आदित्य कुमार सिंह ने यूपीएससी 2022 परीक्षा में 787वीं रैंक हासिल की थी

नई दिल्ली (Aditya Kumar Singh IPS Resigns). भारतीय पुलिस सेवा से अधिकारियों के मोहभंग होने और सेवा छोड़ने का सिलसिला लगातार चर्चा में बना हुआ है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र कैडर के 2023 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार सिंह ने महज 3 साल की सर्विस के बाद भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.

मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले आदित्य कुमार सिंह का जन्म 5 फरवरी 1996 को हुआ था. उन्होंने 1 अगस्त 2023 को सिविल सेवा के जरिए पुलिस सेवा जॉइन की थी. यूपीएससी सिविल सेवा 2022 परीक्षा में उन्होंने 787वीं रैंक हासिल की थी. आईपीएस ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्होंने महाराष्ट्र के बुलढाणा में एएसपी (अंडर ट्रेनी) के पद पर भी सेवाएं दी थीं. उनके अचानक इस तरह सेवा से अलग होने की सटीक वजह अभी सामने नहीं आई है. लेकिन इस खबर ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल जरूर पैदा कर दी है.

शादी के बाद ओडिशा से महाराष्ट्र हुआ था कैडर ट्रांसफर

आईपीएस आदित्य कुमार सिंह के 3 साल के करियर से जुड़ा एक और दिलचस्प पहलू उनका कैडर ट्रांसफर रहा है. शुरुआत में वे ओडिशा कैडर के 2023 बैच के अधिकारी थे. लेकिन बाद में उनका कैडर ओडिशा से बदलकर महाराष्ट्र कर दिया गया था. महाराष्ट्र कैडर की 2024 बैच की महिला आईपीएस अधिकारी ईशानी आनंद से शादी के बाद उन्होंने इंटर-कैडर ट्रांसफर लिया था. दोनों राज्यों की सरकारों की आपसी सहमति और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद उन्हें महाराष्ट्र कैडर आवंटित किया गया था.

इस साल अन्य अधिकारियों ने भी छोड़ी सेवा

यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी ट्रेनी या युवा आईपीएस ने बीच में ही खाकी छोड़ने का फैसला किया हो. जानकारी के मुताबिक, इसी साल ओडिशा कैडर के 2 अन्य अधिकारी भी सेवा से इस्तीफा दे चुके हैं. 2013 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी जगमोहन मीणा ने भुवनेश्वर में डीसीपी पद पर रहते हुए इस्तीफा दिया था. वहीं 2025 बैच के प्रोबेशनर आईपीएस सीए रामदास ने हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी (SVPNPA) में अपनी ट्रेनिंग के दौरान ही सेवा छोड़ दी थी.



Source link