मुजफ्फरपुर में पूर्व वार्ड पार्षद के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो खोखे और जिंदा कारतूस बरामद, दहशत में परिवार


Last Updated:

Muzaffarpur Firing: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बीती रात तांडव मचाते हुए पूर्व वार्ड पार्षद अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की. घटना देर रात तकरीबन एक बजे की है जब बाइक पर सवार होकर दो अपराधी पहुंचे और पूर्व पार्षद के आवास को निशाना बनाकर गोलियां बरसाईं. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पूर्व वार्ड पार्षद का पूरा परिवार भारी दहशत में है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िये.

Top Deals Inside

मुजफ्फरपुर : पूर्व वार्ड पार्षद के घर फायरिंग, 1 खोखे और जिंदा कारतूस बरामद Zoom

मुजफ्फरपुर में पूर्व वार्ड पार्षद अभिषेक सिंह के घर बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने देर रात पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की है, जहां वार्ड 17 के पूर्व पार्षद अभिषेक सिंह के आवास को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाया. रात करीब एक बजे हुई इस घटना के बाद परिवार के लोग दहशत में हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखे तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

रात एक बजे बाइक से पहुंचे बदमाश

जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात करीब एक बजे हुई. बाइक पर सवार दो बदमाश पूर्व वार्ड पार्षद अभिषेक सिंह के घर पहुंचे और आवास को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाईं. फायरिंग के बाद दोनों मौके से फरार हो गए. गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के बाद पूर्व पार्षद का परिवार दहशत में है.

मौके से दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद

गोलीबारी की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. मौके से दो खोखे तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए टाउन-1 के एसडीपीओ सुरेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली.

CCTV फुटेज से बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके जरिए बाइक सवार दोनों बदमाशों की पहचान करने और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. वहीं, पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

पूर्व विवाद को लेकर फायरिंग की आशंका

इस बीच पूर्व वार्ड पार्षद अभिषेक सिंह ने आशंका जताई है कि पुराने विवाद के कारण उनके घर पर गोलीबारी की गई. हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.



Source link