Motihari News: बिहार STF का ताबड़तोड़ एक्शन, 12 लाख की चरस के साथ महिला समेत 3 अरेस्ट


Last Updated:

Motihari News: बिहार के मोतिहारी में STF ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां रेड मारकर तीन तस्करों को अरेस्ट किया गया. उनके पास से 5 किलो चरस बरामद किया गया. आरोप है कि वह भारत के कई राज्यों में नशीले पदार्थ की सप्लाई करते थे. फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है. साथ ही पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है.

Top Deals Inside

बिहार STF का ताबड़तोड़ एक्शन, 12 लाख की चरस के साथ महिला समेत 3 अरेस्टZoom

12 लाख की चरस बरामद की गई.

मोतिहारीः बिहार में तस्करी के खिलाफ STF की नारकोटिक्स सेल ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया. पटना, मुजफ्फरपुर और रक्सौल पुलिस की संयुक्त टीम ने पूर्वी चंपारण में तीन तस्करों को अरेस्ट किया. महिला समेत तीन लोगों को रक्सौल थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया. इनके पास से पांच किलोग्राम चरस और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए. बरामद चरस की सरकारी कीमत करीब 12.50 लाख रुपए बताई जा रही है.

कई राज्यों में करते थे सप्लाई
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के सदस्य हैं. आरोप है कि ये लोग नेपाल से नशीले पदार्थ लाकर भारत में इसकी सप्लाई करते थे. चरस को पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के तस्करों तक पहुंचाने की बात सामने आई है. STF की नारकोटिक्स सेल ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर सकती है.

महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
तस्करी के तीनों आरोपी पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले हैं. इनकी पहचान मीरा देवी, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना रामगढ़वा, लक्ष्मण साह, निवासी वार्ड नंबर 25, कोरियाटोला, पीताम्बर यादव, निवासी लक्ष्मीपुर लालबगिया, थाना मुफ्फसिल के रूप में की गई. संयुक्त छापेमारी में पुलिस ने कुल पांच किलोग्राम चरस बरामद की है. इसकी सरकारी कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है. इसके अलावा चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.



Source link