4 महीने पहले खरीदी थी कार, अचानक ड्राइव के वक्त लगी आग, न खुले गेट न टूटा शीशा, जलकर मौत


Last Updated:

Barabanki Latest News: शख्स ने 4 महीने पहले कार खरीदी थी. मगर उसी कार में जलकर उसकी मौत उस वक्त हो गई जब वह कार ड्राइव करते वक्त घर जा रहा था. तभी अचानक कार में आग लग गई. मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में हुई है.

Top Deals Inside

4 महीने पहले खरीदी थी कार, अचानक ड्राइव के वक्त लगी आग, जलकर मौतZoom

घटनास्थल से ली गई तस्वीर.

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से 10 अक्टूबर की सुबह दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है. मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र का है. जहां प्यारेपुर-सैदनपुर नहर पुल के पास चलती टाटा टियागो कार में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका, न गेट खुला न ही शीशे टूटे और उसकी जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह बाराबंकी से अपने गांव लौट रहे थे और कार में अकेले सवार थे. उनकी कार का नंबर UP32 SA 8593 बताया गया है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह ग्रामीणों ने नहर के पास कार को आग की लपटों में घिरा देखा. इसके बाद तत्काल पुलिस की डायल 112 सेवा और एंबुलेंस 108 को सूचना दी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. वहीं, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर-सैदनपुर नहर पुल के पास हुए इस हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी है.

4 महीने पहले खरीदी थी कार
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक ने 4 महीने पहले ही कार खरीदी थी. प्रदीप कुमार के 2 बेटे हैं और 2 बेटियां है. परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, 1 बेटा और 1 बेटी की शादी हो चुकी है. बड़े बेटे शिवकेश ने मीडिया से बातचीत कर बताया कि चार महीने पहले ही कार खरीदी थी. उन्होंने बताया कि रात को ही पापा से बात हुई थी, वह बोले थे रास्ते में हूं 2-3 बजे के बीच में पहुंच घर आ जाऊंगा. लेकिन फिर खबर आज सुबह मिलती है कि पिताजी नहीं रहे.



Source link