गुना में हिस्ट्रीशीटर नवनीत गोस्वामी की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने UP से गिरफ्तार किए 2 आरोपी


Last Updated:

मध्य प्रदेश के गुना में हिस्ट्रीशीटर नवनीत गोस्वामी की हत्या कर दी गई है. हत्या के संदेह में पुलिस ने दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश से दबोच लिया है, जिन्हें गुना लाकर पूछताछ की जा रही है. इन दोनों आरोपी का नाम संजू साहू और हेमू सोनी है. पुलिस का कहना है कि तीनों पहले साथ में शराब पी थी.

Top Deals Inside

गुना में हिस्ट्रीशीटर नवनीत गोस्वामी की गला रेतकर हत्या, 2 अरेस्टZoom

गुना में हिस्ट्रीशीटर की हत्या हुई.

गुना. कोतवाली थाना क्षेत्र के बूढ़े बालाजी इलाके के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर नवनीत गोस्वामी उर्फ नब्बू की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है. हत्या के संदेह में संजू साहू उर्फ सैमसन और हेमू सोनी को उत्तर प्रदेश में पकड़ लिया गया है. दोनों को गुना लाया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, नवनीत गोस्वामी कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर था. घटना वाले दिन वह संजू साहू और हेमू सोनी के साथ कैंट एरिया में मूर्ति लेने आया था.

संजू साहू और हेमू सोनी भी बूढ़े बालाजी क्षेत्र के रहने वाले हैं. संजू साहू पर भी पहले से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और उसे जुआरी बताया गया है. पुलिस का कहना है कि मूर्ति लेने में देर होने पर तीनों शराब पीने निकल गए. वे पहले वीआईपी क्षेत्र गए और फिर पटेल नगर पहुंचे, जहां से शराब लेकर सिहवासा तालाब के पीछे जंगल की ओर चले गए. वहां शराब पीने के दौरान उनके बीच विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के बाद आरोपियों ने चाकू से नवनीत गोस्वामी का गला बुरी तरह रेत दिया.

रात करीब 9:30 बजे पुलिस को हत्या की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम घटना स्थल पर पहुंची और आसपास के एरिया की छानबीन की. खून से लथपथ शव मिला. गले और छाती पर भारी मात्रा में खून पड़ा था. पूरी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी.

पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आरोपियों को गिरफ्तार किया

इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई. पुलिस ने तलाश कर दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश में दबोच लिया. गुना लाने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी, जिसमें हत्या की वजह और पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की हर कड़ी की जांच कर रही है. पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.



Source link