‘केबीसी’ में गूंजी मां की आवाज, 84वें बर्थडे से पहले भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बोले- बाबू जी की कविता गा रही हैं


Last Updated:

मशहूर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर एक ऐसा मौका आया, जिसने अमिताभ बच्चन को पूरी तरह भावुक कर दिया. शो में जैसे ही उनकी दिवंगत मां तेजी बच्चन की आवाज गूंजी, बिग बी ने एक पल में अपनी मां की आवाज को पहचान लिया. पुरानी यादों में खोए महानायक ने शो में दर्शकों को बताया कि यह किसी और की नहीं, बल्कि उनकी मां की ही आवाज है. शो में यह भावुक करने वाला बन गया.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

'केबीसी' में गूंजी मां की आवाज, 84वें बर्थडे से पहले भावुक हुए अमिताभ बच्चनZoom

अमिताभ बच्चन ने तुरंत पहचान ली मां तेजी बच्चन की आवाज. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली. महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट कर रहे हैं. इस बीच शो के सेट पर एक ऐसा भावुक कर देने वाला लम्हा आया, जिसने अमिताभ बच्चन को पूरी तरह से इमोशनल कर रख दिया. दरअसल, उनके जन्मदिन से पहले शो में एक विशेष सेलिब्रेशन रखा गया था. इस दौरान जैसे ही स्टूडियो में उनकी दिवंगत माता तेजी बच्चन की आवाज गूंजी, अमिताभ बच्चन अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सके और उनकी आंखें नम हो गईं.

यह बेहद भावुक पल तब आया, जब शो के दौरान तेजी बच्चन की एक पुरानी रिकॉर्डिंग चलाई गई. इस रिकॉर्डिंग में वह अपने पति और हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की लिखी गई एक खूबसूरत कविता का पाठ करती सुनाई दे रही थीं. अपनी मां की आवाज में पिता की पंक्तियों को सुनते ही अमिताभ बच्चन पुरानी यादों में खो गए.

‘केबीसी’ के सेट पर गूंजी तेजी बच्चन की आवाज

‘रात आधी हो गई है’ कविता के बोल गूंजते ही अमिताभ बच्चन पुरानी यादों में खो गए और उनके सब्र का बांध टूट गया. बैकग्राउंड में उनके बचपन की मां तेजी बच्चन के साथ तस्वीरें चल रही थीं और साथ में हरिवंश राय बच्चन की यह कविता तेजी की ही आवाज में बज रही थी.

मां की आवाज सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन

अपनी मां तेजी बच्चन की आवाज पहचानते ही बिग बी पूरी तरह भावुक हो गए. उन्होंने नम आंखों से दर्शकों की तरफ देखते हुए रुंधे गले से कहा कि, ‘यह मां की आवाज है. हां, वह बाबूजी की एक कविता गा रही हैं.’ इसी दौरान मंच पर आए एक नन्हें चाइल्ड आर्टिस्ट और डांसर ने महानायक को ट्रिब्यूट देते हुए दिल छू लेने वाली बात कही. उसने कहा, ‘अमिताभ बच्चन जी सिर्फ एक सुपरस्टार, होस्ट या पिता नहीं हैं… बल्कि वो एक इमोशन हैं, पूरे हिंदुस्तान का इमोशन हैं.’

अमिताभ बच्चन मनाएंगे 84वां जन्मदिन

बता दें कि अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी मां तेजी बच्चन का जिक्र करते रहे हैं और बताते आए हैं कि उनके जीवन और व्यक्तित्व पर मां का कितना गहरा प्रभाव रहा है. तेजी बच्चन का निधन साल 2007 में हुआ था. 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन 84साल के हो जाएंगे. उम्र के इस पड़ाव पर भी बिग बी लगातार एक्टिव हैं और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के साथ-साथ कई बड़े सिनेमाई प्रोजेक्ट्स में दिन-रात काम कर रहे हैं. पिछली बार वह प्रभास की मूवी ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे.



Source link